लुधियाना। लुधियाना में मंगलवार को ज़िला पुलिस ने ए कैटेगिरी गैंगस्टरों के घरों में रेड की। ये सभी गैंगस्टर विभिन्न गिरोहों के साथ जुड़े हैं। पुलिस की करीब 5 टीमों ने शहर का चप्पा-चप्पा खंगाला। इस दौरान 85 जगह रेड की गई। अधिकारियों ने मॉडल टाउन एक्सटेंशन, सलेम टाबरी, जोधेवाल बस्ती, चौकी आत्म नगर नजदीक भगवान चौक, धूरी लाइन, ढोलेवाल, चंडीगढ़ रोड आदि इलाकों में रेड की। डीसीपी क्राइम वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि कुल 85 जगहों पर आज रेड चल रही है। वहीं पुलिस ने लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर दीपक टीनू के साथी रजिंदर सिंह उर्फ गोरा के घर शिमलापुरी में दबिश दी। रजिंदर सिंह उर्फ गोरा पर आरोप है कि उसने गैंगस्टर टीनू को भगाने में मदद की थी। गोरा इस समय जेल में बंद है। गैंगस्टर टीनू मांगता फिरोती टीम ने शिमलापुरी इलाके में रजिंदर सिंह गोरा के घर दबिश दी। बताया जा रहा है कि दीपक टीनू का लुधियाना में रंगदारी का काम चलता रहा है। गोरा व एक अन्य गांव माणकवाल का युवक उसका ये कारोबार यहां संभालते रहे हैं।
Police Raid In The Houses Of Gangsters Belonging To The A Category Police Raided 85 Places