September 25, 2026 03:27:13
पुंछ अटैक से पहले की तस्वीरें आतंकी संगठन Paff ने जारी कीं, मिलिट्री ट्रक और हमले की तैयारी दिखाई

पुंछ अटैक से पहले की तस्वीरें आतंकी संगठन Paff ने जारी कीं, मिलिट्री ट्रक और हमले की तैयारी दिखाई

हाथ में गन पकड़े खड़ा आतंकी व जिस सेना के ट्रक पर हमला किया उसकी अटैक से पहली की फोटो

Apr25,2023 | Enews Team | Jammu Kashmir

जम्मू। पुंछ में सेना के ट्रक पर हुए आतंकी हमले की 2 तस्वीरें मंगलवार को सामने आई हैं। यह तस्वीरें हमले की जिम्मेदारी लेने वाले संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने जारी की हैं। फोटोज 24 अप्रैल को जारी की गई हैं। इन पर आतंकवादी संगठन ने लिखा- नजरें शिकार पर। 20 अप्रैल को पुंछ के भाटा धुरियन के जंगली इलाके में सेना के ट्रक पर हमला किया गया था। अटैक में 5 जवान शहीद हुए थे। ट्रक में रोजे के इफ्तार के लिए खाने का सामान रखा हुआ था। पहली तस्वीर: PAFF के स्पोक्सपर्सन तनवीर अहमद राठेर ने यह फोटो जारी किया है। दाईं तरफ ऊपर PAAF का लोगो लगा है और फोटो पर भी संगठन का वाटर मार्क है। इसमें मिलिट्री का ट्रक दिखाई दे रहा है। फोटो पर लिखा है- पुंछ अटैक। यह नजर आ गई। अपने रास्ते पर है। दूसरी तस्वीर: दूसरी तस्वीर स्पष्ट नहीं है। ऐसा लग रहा है कि आतंकवादी बंदूक लिए रास्ते पर नजर रख रहा है और कैमरा से फोटो ले रहा है। इस पर लिखा है- बहुत अच्छा दिन है। नजरें शिकार पर हैं। 2021 में सूरनकोट हमले के बाद भी फोटो जारी की थी PAFF ने कथित तौर पर 11 अक्टूबर 2021 को पुंछ के सूरनकोट में हुए अटैक के बाद भी ऐसे ही फोटो रिलीज किए थे। उस हमले में एक JCO समेत पांच जवान शहीद हुए थे। इसमें PAFF ने लिखा था- कमिंग सून यानी आतंकवादी हमला जल्द होने की बात कही थी। पुंछ अटैक के लिए स्टील कोर बुलेट्स इस्तेमाल की थीं मिलिट्री ट्रक पर आतंकी हमले की जांच NSG और NIA की टीम कर रही है। घटना को लेकर रविवार को एक नई जानकारी सामने आई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक आतंकियों ने ट्रक से जा रहे जवानों पर हमले के लिए स्टील कोर बुलेट्स का इस्तेमाल किया। ये बुलेट्स बख्तरबंद ढाल को भी भेदने में सक्षम थीं। माना जा रहा है कि भाटा धुरियन के घने जंगल वाले इलाके में एक स्नाइपर ने ट्रक को आगे से निशाना बनाया। इसके बाद अन्य आतंकवादियों ने ट्रक पर गोलियां बरसाईं और ग्रेनेड फेंके। लिहाजा सैनिकों को जवाबी कार्रवाई करने का समय तक नहीं मिला।

Terrorist Organization Paff Released Pictures Before Poonch Attack Showed Military Trucks And Preparations For The Attack

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं