जालंधर। जालंधर के मसीही भाईचारे के नेता और खुरला किंगरा चर्च के पादरी अंकुर नरूला के घर मंगलवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम ने रेड की है। टीम मंगलवार सुबह 6 बजे केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ उनके घर पहुंच गई। मामला पैसों की ट्रांजैक्शन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। टीम ने घर के अंदर ही लोगों को डिटेन करके रखा है। किसी को अंदर बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं है। घर के बाहर जवानों की तैनाती की गई है। फिलहाल नरूला या इनकम टैक्स की तरफ से इसको लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया गया है। शुरूआाती जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग ने पैसे की ट्रांजैक्शन को लेकर कुछ गलत एंट्रियां पकड़ी। जिसमें पता चला कि विदेश में भी पैसे का कुछ लेन-देन हुआ है। इसी को लेकर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने पास्टर अंकुर नरूला के 11 ठिकानों पर एक साथ रेड की गई। घर के बाहर सख्त पैहरा इनकम टैक्स विभाग की टीमें सुबह ही जालंधर के खांबड़ा में पहुंच गई थी। टीम के साथ आए अधिकारियों ने सुबह करीब छह बजे पास्टर अंकुर नरूला के घर की घंटी बजा दी थी। इसके बाद घर से गेट पर केंद्रीय सुरक्षा बलों का पैहरा बिठा दिया गया। केंद्रीय बल न तो किसी को घर में जाने दे रहे हैं और न ही बाहर आने दे रहे हैं। गली में भी लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा। एक महीना पहले भी रेड, स्विटजरलैंड में निवेश का शक कुछ महीने पहले भी पास्टर के घर और ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापामारी की थी। तब 2 दिन तक लगातार कार्रवाई के बाद पास्टर को एक प्रश्नावली देकर उनके जवाब मांगे थे। पिछले बार जो छापामारी हुई थी उसमें यह निकल कर सामने आया था कि पास्टर विदेश में निवेश कर रहे हैं। पास्टर स्विटजरलैंड में किसी चर्च का निर्माण करवा रहे हैं। इसके लिए वहां भारत से पैसे भेजे गए।
Income Tax Raid At Pastor Ankur Narulas House In Jalandhar Including Raids At 11 Places Simultaneously Case Of Wrong Cash Transaction