September 25, 2026 03:31:20
कांग्रेसी नेता नवजोत सिद्धू Z प्लस करें सिक्योरिटी के लिए पहुंचे हाईकोर्ट, कहा मर्डर की धमकी मिल चुक

कांग्रेसी नेता नवजोत सिद्धू Z प्लस करें सिक्योरिटी के लिए पहुंचे हाईकोर्ट, कहा मर्डर की धमकी मिल चुकी, इस लिए बढ़ाई जाए सुरक्षा

Apr26,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली है। नवजोत सिद्धू ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी सुरक्षा को Y से बढ़ा कर Z प्लस किया जाए, क्योंकि उनकी जान को खतरा है। सिद्धू ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि पहले उन्हें जान से मारने की कई बार धमकी मिल चुकी है। इस कारण केंद्र ने उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी दी थी। रोड रेज मामले में जब वह जेल गए तो सुरक्षा वापस ली गई थी। तब आश्वासन दिया गया था कि जब वह जेल से बाहर आएंगे तो उन्हें सुरक्षा वापस कर दी जाएगी। घर में घुसा था शकी व्यक्ति सिद्धू के मुताबिक, अब जब वह जेल से रिहा हुए तो उनकी सुरक्षा को कम करके Y कैटेगरी कर दिया गया है। सिद्धू ने कोर्ट को यह भी बताया कि करीब 4 दिन पहले ही उनके घर की छत पर एक अज्ञात व्यक्ति भी देखा गया। इस मामले में पटियाला पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। सिद्धू का कहना है कि उनकी जान को खतरा है। ऐसे में उन्हें दी गई सुरक्षा बहुत कम है। लिहाजा उन्हें पहले जैसे Z प्लस सुरक्षा दिलवाई जाए। सिद्धू की इस याचिका पर हाईकोर्ट कल सुनवाई करेगा।

Congress Leader Navjot Sidhu Reached The High Court For Z Plus Security Said That The Threat Of Murder Has Been Received So The Security Should Be Increased

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं