September 25, 2026 02:41:34
गुरदासपुर में शहीद हरकृष्ण के घर पहुंचे Cm, भगवंत मान ने परिवार से साझा किया दुख; 1 करोड़ का चेक सौंप

गुरदासपुर में शहीद हरकृष्ण के घर पहुंचे Cm, भगवंत मान ने परिवार से साझा किया दुख; 1 करोड़ का चेक सौंपा

Apr26,2023 | Enews Team | Gurdaspur

गुरदासपुर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 21 अप्रैल को जम्मू हाइवे पर सेना के वाहन पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। जिसमें गुरदासपुर के बटाला के समीप तलवंडी भरत गांव निवासी जवान हरकृष्ण सिंह शहीद हो गए थे। आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शहीद हरकृष्ण सिंह के गांव पहुंचे और परिवार से दुख साझा किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए सीएम मान ने कहा कि शहीद के परिवार को एक करोड़ के अनुदान का चेक भेंट किया है। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी और शहीद के नाम पर स्टेडियम भी बनाया जाएगा। उन्होंने परिवार की मांगों के अनुसार गांव में धर्मशाला, गेट और सरकारी स्कूल और गांव की सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर करने की घोषणा की। परिवार की मांगों पर 74 लाख का प्राक्कलन किया तैयार इसके लिए 74 लाख रुपए का प्राक्कलन तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि शहीद हमारे देश का गौरव है, इसलिए हमें हमेशा इन्हें याद रखना चाहिए। सीएम मान ने कहा कि शहीदों के परिवारों के साथ पंजाब सरकार हमेशा खड़ी रहेगी। प्रकाश सिंह बादल प्रमुख और सुलझे हुए राजनेता थे सीएम मान ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बेशक राजनीतिक क्षेत्र में हमारे विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन प्रकाश सिंह बादल एक प्रमुख और सुलझे हुए राजनेता थे, उनका जाना दुखद है। उनके जाने से राजनीतिक क्षेत्र सहित देश और पंजाब को बहुत बड़ी क्षति हुई है।

Cm Reached The House Of Martyr Harkrishna In Gurdaspur Bhagwant Mann Shared Grief With The Family 1 Crore Check Handed Over



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं