लुधियाना। फिरोजपुर रोड स्थित अंसल प्लाजा मॉल के मुख्य गेट को कर्मचारियों ने ताला जड़ दिया। मॉल के बाहर कर्मचारियों ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। कर्मचारियों ने बिल्डिंग के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और आरोप लगाया कि उन्हें अक्टूबर 2021 से वेतन नहीं मिला है। गेट बंद होने पर कई ग्राहक भी अंदर फंस गए थे। ग्राहकों ने अपने परिजनों को फोन किया, जो मौके पर उन्हें बाहर निकलवाने पहुंचे। इस बीच अंदर फंसे ग्राहकों और कर्मचारियों की कहासुनी भी हुई। कई कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ी शोर शराबा सुन लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पिछले 18 वर्षों से मॉल में काम कर रहे एक सुरक्षा गार्ड ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों के कारण गेट बंद कर दिए गए हैं, क्योंकि वे वित्तीय बोझ से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ दी है। आश्वासन के खोला गेट उन्होंने कहा कि बार-बार अपनी मांगों को अधिकारियों तक पहुंचाने की कोशिशों का कोई नतीजा नहीं निकला, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है। फिलहाल मॉल में चार गार्ड और एक सुपरवाइजर तैनात है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को अधिकारियों द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिए जाने के बाद गेट खोल दिया गया।
Employees Locked Ansal Plaza Mall Did Not Get Salary For Two Years Fury