September 25, 2026 03:33:17
पंजाबी सिंगर करण औजला-शैरी मान को धमकी:बंबीहा गैंग ने लिखा- जितनी सफाई देनी है देते रहो, जितना नाचना

पंजाबी सिंगर करण औजला-शैरी मान को धमकी:बंबीहा गैंग ने लिखा- जितनी सफाई देनी है देते रहो, जितना नाचना नाच लो, हिसाब होगा

Apr29,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान को बंबीहा गैंग से संबंध रखते जस्सा ग्रुप ने फेसबुक पर धमकी दी है। जस्सा ग्रुप ने लिखा है कि करन औजला और शैरी मान जितनी मर्जी सफाई देते रहें, जितनी मर्जी लॉरेंस गैंग के साथ नाचो, लेकिन तुम्हारा हिसाब जरूर करेंगे। बता दें कि कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड में आयोजित कार्यक्रम की वीडियो में गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल करण औजला के साथ स्टेज पर नजर आया। इस दौरान साथ में सेल्फी लेता भी दिखा। इसके बाद से बंबीहा गैंग के गुर्गे अब सक्रिय हो गए हैं। सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में ये लिखा:- वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह। हांजी क्या हाल हैं सभी भाइयों का, जो कुछ पिछले दिनों में मैं देख रहा हूं कि सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद कई लोगों ने उसके परिवार का साथ देने की जगह फायदा उठाया है। वहीं मीडिया ने लॉरेंस चोर का इंटरव्यू करके उसे मशहूर किया है। अब उसका चोर भाई अनमोल करण औजला और शैरी मान के साथ नाचता दिखा। इन दोनों को मेरी एक सलाह है कि तुम दोनों का हिसाब जरूर करेंगे। तुम जितनी मर्जी सफाई देकर नाचते रहो। बाकी लॉरेंस चोर कभी सलमान खान को धमकियां दे रहा है तो कभी सिद्धू मूसेवाला के परिवार को। इसके ग्रुप के लोग धमका रहे हैं। लॉरेंस चोर याद कर ले यादू योद्धा कोठा गुरु वाले ने तेरा क्या हाल किया था, जिसके बाद तूने नाभा जेल में चालान डलवा कर दूसरी जेल में शिफ्ट हो गया था। लॉरेंस वह व्यक्ति है जो दूसरे लोगों पर डिपेंड है। खुद चूहे की तरह छुप कर बैठ जाता है और वारदातों की जिम्मेवारी लेता है। अब लॉरेस और इसका भाई अनमोल चोरी छोड़कर पंजाबी गायकों के साथ नाचने लगे हैं। वह भी अमेरिका में। अब गोल्डी बराड़ रह गया। कल को वह भी इन्हीं के साथ नाचता दिख जाएगा। जो काम अमित अरोड़ा कर रहा है वही काम ये नचार कर रहे हैं। बाकी रही बात सिद्धूमूसेवाला वाले को इंसाफ दिलवाने की तो वह हम दिलवा कर रहेंगे। बाकी कइयों का जेल में कुटापा उतार कर भाइयों ने साबित कर दिया कि तुम लोगों की औकात क्या है। मूसेवाला केस में जो आरोपी नामजद हैं सभी का हिसाब किया जाएगा। पंजाब सरकार को चाहिए कि सिद्धू मूसेवाला के परिवार को इंसाफ दें। बाकी लॉरेंस और उसके ग्रुप वालों यह मत समझो कि हम सिर्फ पोस्टें डाल रहे हैं, जिस दिन हिसाब होगा गोलियों के साथ बराबर करेंगे।

Threat To Punjabi Singer Karan Aujla Sharry Mann Bambiha Gang Wrote Keep Giving As Much Clarification As You Want Dance As Much As You Dance There Will Be An Account



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं