लुधियाना। लुधियाना शहर में अपराधियों में पुलिस का खौफ किस तरह खत्म होता जा रहा है। इसकी ताजा उदाहरण मॉडल टाउन इलाके में शनिवार को देखने को मिली। जहां थाने से चंद दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल में हथियारबंदों ने घुसकर सरेआम हमला कर दिया। जहां पर एक दर्जन के करीब हथियारबंद बदमाश सरकारी स्कूल में घुस गए। जिसके बाद स्कूल में स्टूडेंट्स पर ताबड़तोड़ वार कर जख्मी कर दिया। यहीं नहीं स्कूल प्रिंसिपल व स्टॉफ के सामने ही हमलावर युवकों पर हथियारों से वार करते रहे। लेकिन वह बस खड़े देखते रहे। 15 मिनट तक हमला करने के बाद हमलावर वहां से धमकियां देते हुए फरार हो गए। उन्होंने स्कूल में भी तोड़फोड़ की। जख्मियों को प्राइवेट अस्पताल दाखिल कराया गया है। सूत्रों के अनुसार हमले में दो युवक जख्मी हुए है। मामले की सूचना मिलने पर थाना मॉडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को हथियारबंद बिना डरे सीधा मॉडल टाउन मार्केट में गुरुद्वारा साहिब के पास पड़ते सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में घुस गए। जिसके बाद कुछ युवकों पर हमला किया। सीसीटीवी में कैद वहीं इस मामले की पूरी वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी है। लेकिन पुलिस फुटेज नहीं दे रही। जबकि स्कूल भी अपनी बदनामी के डर से वीडियो दिखाने को राजी नहीं था। लेकिन मामला बढ़ने पर स्कूल प्रबंधकों द्वारा फुटेज सामने लाई गई। पुलिस थाने व नाके से कुछ दूरी स्कूल जानकारी के अनुसार स्कूल व पुलिस थाने की दूरी चंद कदम की है। जबकि स्कूल के पास मार्केट में पुलिस नाका भी लगा रहता है। लेकिन फिर भी हमलावर बिना डरे हमला कर फरार हो गए। जिससे जाहिर है कि बदमाशों में पुलिस का डर खत्म होता जा रहा है। बाद में पुलिस अपनी साख बचाने को हमलावर गिरफ्तार करने की बात कहकर बचाव कर लेती है।
Breaking News Attack On The Students With Kirpans After Entering The School The Staff Kept Watching The Incident At A Distance From The Police Station