September 25, 2026 02:40:06
Ludhiana Gas Leak: फैक्ट्री में गैस रिसाव से 10 लोगों की मौत; मची अफरा-तफरी; इलाके को किया गया सील

Ludhiana Gas Leak: फैक्ट्री में गैस रिसाव से 10 लोगों की मौत; मची अफरा-तफरी; इलाके को किया गया सील

Apr30,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में ग्यासपुरा स्थित एक फैक्ट्री में सुबह गैस लीक हो गई। एक दूध फैक्ट्री में गैस रिसाव होने की वजह से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शहर के ग्यास पूरा एरिया में सुआ रोड पर गैस रिसाव से 10 लोगों की मौत हुई है। जिसमें 3 बच्चे भी बताए जा रहे हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि गैस कहां से लीक हुई है।   दमकल विभाग के अधिकारी और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस ने यहां से आरती क्लीनिक और एक कन्या दुकान के लोगों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया है। शहर के ग्यासपुर एरिया में सितारा सिनेमा के पास दूध फैक्ट्री में गैस रिसाव होने से दर्जन से भी ज्यादा लोग बेहोश हो गए थे। जिस कारण इलाके को सील कर दिया गया है। लोगों को आने-जाने से रोक दिया गया है।  बताया जा रहा है कि गोयल मिल्क प्लांट नाम से इस फैक्ट्री में बड़ी कंपनियों के डेयरी प्रोडक्ट आते हैं और इन्हें आगे सप्लाई किया जाता है। इन्हें ठंडा करने के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस लीक हुई है। आसपास के घरों के लोग घरों में ही बेहोश हो गए हैं जिनको पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंचा रही है।  10 लोगों की हुई मौत बताया जा रहा है कि लुधियाना में ग्यासपुरा स्थित एक फैक्ट्री में सुबह गैस लीक होने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 3 लोगों के मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कर दी गई है। पुलिस इलाके को सील करके लोगों को अस्पताल पहुंचा रही है। वहीं, एसपी ने गैस रिसाव के चलते पांच लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। 

Breaking News 10 People Died Due To Gas Leak In Milk Factory Commotion The Area Was Sealed

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं