लुधियाना। लुधियाना में ग्यासपुरा स्थित सीवरेज में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत हुई थी। लुधियाना में गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत हो जाने के बाद पॉल्यूशन बोर्ड और जिला प्रशासन एक्शन में आ गया है। उद्योगों से पानी के सैंपल लेने के लिए फोरेंसिक टीमें बुलाई है, जो ग्यासपुरा में इंडस्ट्रियल यूनिट्स से सैंपल इकट्ठे कर रही हैं। ये सैंपल खरड़ में बनी केमिकल लैब में टेस्ट होंगे। इसके साथ इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर भी प्रशासन ने कब्जे में ले लिए है। जिस जगह ये हादसा हुआ उससे कुछ दूरी पर सीवरेज का एक ढक्कन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त मिला है। अंदेशा जताया जा रहा है कि उस जगह पर किसी टैंकर आदि से केमिकल डाला गया है। फिलहाल अभी अधिकारी कयास ही लगा रहे हैं। जिस इलाके ये हादसा हुआ है वहां करीब 50 इंडस्ट्रियां चल रही हैं। कुछ एक इंडस्ट्रियों को छोड़ बाकी किसी के पास ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगे हैं।
Forensic Teams Taking Samples From Area Seal Industry And Sewerage In Gaspura For The Second Day