September 25, 2026 03:28:17
ग्यासपुरा कांड पर Pm मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख देने की घोषणा, प्रदूषण कंट्रोल

ग्यासपुरा कांड पर Pm मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख देने की घोषणा, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड पर भी होगा एक्शन

May1,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। ग्यासपुरा 33 फुटा रोड पर गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत होने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और से भी दुख व्यक्त किया गया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को दो दो लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं इस हादसे के बाद पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और जिला प्रशासन एक्शन में आ गया है। उद्योगों से पानी के सैंपल लेने के लिए फोरेंसिक टीमें बुलाई है, जो ग्यासपुरा में इंडस्ट्रियल यूनिट्स से सैंपल इकट्‌ठे कर रही हैं। ये सैंपल खरड़ में बनी केमिकल लैब में टेस्ट होंगे। दो दिन में इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की भी होगी जांच वहीं गैस रिसाव मामले में पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि अभी तक जो सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं उसमें अभी कुछ ऐसा दिखा नहीं दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि मामले में एसआईटी गठित की गई है। जिसमें DCP इन्वेस्टिगेशन हरमीत सिंह हुंदल, एडीसीपी-2 सुहेल मीर, एडीसीपी-4 तुषार गुप्ता, एसीपी साउथ और एसएचओ शामिल होगें। इस दौरान पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने कहा कि यह इंडस्ट्रियल वेस्ट कोई पहली बार नहीं डाला गया। जबकि इसकी जिम्मेदारी पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की है। सीपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है। प्रदूषण बोर्ड की भी जांच की जा रही है। अगर इसमें बोर्ड के किसी मुलाजिम का नाम सामने आता है तो उस पर भी एक्शन होगा।

Pm Modi Expressed Grief Over The Gyaspura Incident Announced To Give 2 2 Lakhs To The Families Of The Dead Action Will Also Be Taken On The Pollution Control Board



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं