September 25, 2026 03:29:29
सिद्धू मूसेवाला का हत्यारोपी गोल्डी बराड़ कैनेडा में मोस्ट वांटेड हुआ, लॉरेंस का करीबी 25 टॉप क्रिमिन

सिद्धू मूसेवाला का हत्यारोपी गोल्डी बराड़ कैनेडा में मोस्ट वांटेड हुआ, लॉरेंस का करीबी 25 टॉप क्रिमिनल्स की लिस्ट में शामिल

May2,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ अब भारत के बाद कनाडा में भी मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल हो गया है। कनाडा के भगोड़े टॉप 25 मोस्ट वांटेड अपराधियों में उसे शामिल किया गया है। कनाडा सरकार की तरफ से "बी ऑन द लुक आउट" (BOLO) सूची में रखा गया है। गोल्डी बराड़ कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी है। जो लॉरेंस के तिहाड़ जेल में होने के बाद विदेश में बैठकर उसके गैंग को ऑपरेट कर रहा है। कनाडा सरकार ने इस सूची में गोल्डी बराड़ को 15वां स्थान दिया है। गोल्डी को रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के कहने पर इस लिस्ट में शामिल किया गया है। वहीं दूसरी तरफ कनाडा की पुलिस ने गोल्डी बराड़ पर यह एक्शन इंटरपोल के कहने पर लिया है। इंटरपोल की वेबसाइट के अनुसार गोल्डी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी है, जिसे भारत सरकार के कहने पर जारी किया गया था। गोल्डी बराड़ पहले ही भारत सरकार द्वारा वांटेड है। इसमें गोल्डी पर हत्या, आपराधिक साजिश और अवैध हथियारों की सप्लाई, हत्या का प्रयास, आपराधिक साजिश में अवैध हथियार उपलब्ध करवाने जैसे संगीन अपराध जोड़े गए हैं। सभी पर साढ़े 7 डॉलर का इनाम घोषित किया गया है। कनाडा से भाग चुका गोल्डी बराड़ गोल्डी बराड़ के इस वक्त अमेरिका में छिपे होने के इनपुट हैं। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक मूसेवाला के कत्ल के वक्त गोल्डी बराड़ कनाडा में रह रहा था। सिंगर के कत्ल के बाद गोल्डी भारतीय खुफिया एजेंसियों और मूसेवाला के फैंस के निशाने पर आ गया। उसे डर लगा कि कहीं कोई उसके ठिकाने का पता न बता दें। इस वजह से वह कुछ समय पहले कनाडा से अमेरिका के कैलिफोर्निया की फ्रेसनो (FRESNO) सिटी भाग निकला था। वहां जाकर उसने 2 वकीलों की मदद से राजनीतिक शरण लेने की भी कोशिश की। पहले यह भी सामने आया था कि गोल्डी बराड़ को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। गोल्डी को 20 नवंबर या इससे पहले डिटेन करने की सूचना थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने भारतीय एजेंसियों से बात की है। गोल्डी बराड़ के खिलाफ पहले ही 2 पुराने मामलों में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है।

Sidhu Moosewalas Killer Goldie Brar Most Wanted In Canada Close To Lawrence Included In List Of Top 25 Criminals



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं