लुधियाना। पंजाबी सिंगर सिप्पी गिल को हाल ही में जान से मारने की धमकियां मिलनी शुरु हो गई है। मंगलवार को सिप्पी गिल लुधियाना पुलिस कमिश्नर के ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने सीपी से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि उन पर कभी भी हमला को सकता है। सीपी से मिलने के बाद सिप्पी गिल ने बाहर आकर कहा कि उन्हें लगातार जान से मार देने की धमकियां मिल रही है। उसी के सिलसिले में वे सीपी से मिलकर शिकायत देने आए थे। वहीं इस दौरान उनसे ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी पर आने का पूछा गया। जिस पर उन्होंने कहा कि उन्हें दो गनमैन पहले से मिले हुए है। लेकिन उन पर हमले की आशंका है। जिसके चलते ब्लैक फिल्म लगाई है। ताकि हमला करने वालों से बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि धमकाने वालों को पुलिस ट्रेस कर रही है।
Singer Sippy Gill Receives Death Threats Complains To Police Commissioner Demands Increased Security