September 25, 2026 03:29:45
Mcm की छत से गिरी छात्रा की मौत, Pgi में तोड़ा दम; वॉशरूम जाने के दौरान सीढ़ियों से फिसला था पैर

Mcm की छत से गिरी छात्रा की मौत, Pgi में तोड़ा दम; वॉशरूम जाने के दौरान सीढ़ियों से फिसला था पैर

May3,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के MCM कॉलेज में BA सेकेंड ईयर की एक छात्रा दूसरी मंजिल से गिर गई। उसे लहूलुहान हालत में नीचे गिरा देख कॉलेज के छात्र और कॉलेज मैनेजमेंट के लोग तुरंत दौड़ कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देरी किए छात्रा को लहूलुहान हालत में PGI भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-37 की रहने वाली अनन्या के रूप में हुई है। प्राथमिक तौर पर बताया गया है कि हादसा उस समय हुआ, जब अनन्या कॉलेज के वॉशरूम जाने को सीढ़ियां चढ़ रही थी। उसी दौरान पांव फिसलने से वह नीचे जा गिरी और बेसुध हो गई। छात्रा अपना BA सेकेंड ईयर का पहला पेपर देने कॉलेज आई थी। आज उसका पंजाबी का पेपर था। पिता बोले- सुबह साथ में किया था ब्रेकफास्ट मृतका छात्रा के पिता मुकेश ने कहा कि सुबह हम लोगों ने ब्रेकफास्ट साथ किया था। फिर में लुधियाना काम पर चला गया। वहीं, बेटी की अचानक गिरने की सूचना मिली। PGI आने पर पता चला कि अब वह इस दुनिया में नहीं रही। 2 बजे उसका पेपर था। वहीं, कॉलेज सुपरिंटेंडेंट पवन शर्मा ने बताया कि अनन्या को हम लोग 12:25 मिनट पर PGI ले आए थे। कॉलेज मैनेजमेंट ने कहा कि ये देखने वाली बात है कि अनन्या इतनी जल्दी कॉलेज क्यों आ गई। जबकि उसका पेपर 2 बजे था। पुलिस कॉलेज फैकल्टी से कर रही पूछताछ थाना-36 के पुलिसकर्मी कॉलेज फैकल्टी से पूछताछ करने में जुटे हैं। इस दौरान अनन्या के पढ़ाई में काफी होशियार होने का पता लगा है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार उनके नोटिस में ऐसी कोई बात नहीं आई, जिससे यह पता लग पाता कि वह किसी बात से मानसिक रूप से पेरशान चल रही हो। मामले की जांच में जुटी पुलिस इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में सूचना मिली थी। सेक्टर 36 थाना SHO जसपाल सिंह ने बताया कि मामला की जांच की जा रही है कि लड़की को कहीं किसी ने धक्का तो नहीं दिया।

Girl Student Died After Falling From The Roof Of Mcm Died In Pgi The Foot Slipped From The Stairs While Going To The Washroom

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं