September 25, 2026 03:30:45
प्लॉट धोखाधड़ी मामले में सुप्रीम टैक्सटाइल के पूर्व डायरेक्टर संजय गुप्ता गिरफतार

प्लॉट धोखाधड़ी मामले में सुप्रीम टैक्सटाइल के पूर्व डायरेक्टर संजय गुप्ता गिरफतार

May3,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना प्लॉट धोखाधड़ी मामले में लुधियाना की फोकल प्वाइंट स्थित सुप्रीम टैक्सटाइल के पूर्व डायरेक्ट संजय गुप्ता को थाना डिवीजन नंबर आठ पुलिस की ओर से गिरफतार कर लिया गया है। चंडीगढ़ सेक्टर 48 ए निवासी गुरजीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह की ओर से 24 नवंबर 2022 को संजय गुप्ता निवासी सिविल लाइंस के खिलाफ धोखाधड़ी कर बियाना अपने नाम करने की शिकायत दी थी। जिसकी करीब पांच महीने जांच पड़ताल के बाद पुलिस की ओर से 25 अप्रैल को संजय गुप्ता पर एफआईआर कर दी थी और तब से अंडरग्राउंड हो गया था। पुलिस को दी शिकायत में गुरजीत सिंह का कहना था कि उनका सिविल लाइंस स्थित हीरा सिंह रोड़ पर 720 गज का प्लॉट है और इसका प्रॉपर्टी नंबर 358 है। इस प्लॉट के जाली दस्तावेज तैयार कर संजय गुप्ता की ओर से गुरजीत सिंह व उनके पिता हरभजन सिंह के जाली हस्ताक्षर कर अपने नाम पर बियान कर लिया गया। जब इसकी सूचना गुरजीत सिंह के पास पहुंची तो उनकी ओर से उक्त मामले की शिकायत पुलिस में की गई। आपको बता दे इस प्लॉट की कीमत 15 करोड़ रुपए के आसपास आंकी जाती है। गौर हो कि कारोबारी संजय गुप्ता फोकल प्वाइंट फेस आठ स्थित सुप्रीम टैक्स मार्ट लिमिटेड नाम की कंपनी के मालिक के तौर पर बडे़ कारोबारी के तौर पर जाने जाते थे और उनकी कुहाड़ा के पास एक गारमेंट फैक्ट्री, कंगनवाल में स्पिनिंग यूनिट व एक फैक्ट्री इंडस्ट्री एरिया ए में थी। सुप्रीम टैक्स मार्ट शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी थी और इसमें होने वाली ट्रेडिंग में गडबड़झाले सामने आने पर ये कंपनी सेबी के राड़ार पर थी और इसे लेकर साल 2016-17 के बाद से कंपनी पर कईं केस शुरु हो गए। जिसके बाद ये कंपनी डाउन ट्रेंड में चली गई और हालात ये बने की ये कंपनी दिवालिया करार हो गई। जिसके बाद संजय गुप्ता का अपने भाई अजय गुप्ता के साथ भी झगडे़ व प्रॉपर्टी काे लेकर विवाद खड़ा होता गया। इतना ही नहीं कंपनी के सोलिवेंसी पीरियड़ के दौरान भी कईं लेनदार उक्त कंपनी के चक्कर काटते दिखाई देते थे। इस समय अजय गुप्ता की ओर से इंडस्ट्री एरिया वाली फैक्ट्री को ही चलाया जा रहा है।

Former Director Of Supreme Textile Sanjay Gupta Arrested In Plot Fraud Case

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं