मानसा। पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ के लिए उनके पिता बलकौर सिंह जालंधर में जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला के तहत मार्च निकालेंगे। इंसाफ के लिए जालंधर लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर यात्रा निकाली जाएगी। 5 मार्च को फिल्लौर के बड़ा पिंड और रुड़का कलां से इसकी शुरुआत होगी। बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर जालंधर लोकसभा क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वह इस यात्रा में सिद्धू को इंसाफ के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हों। उन्होंने कहा है कि जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला के लिए आपके पास आ रहे हैं। बलकौर ने कहा कि जालंधर में चुनाव चल रहा है और सरकार आपके घर द्वार पर है। वैसे तो वह हर रविवार को इंसाफ के लिए अपील करते हैं, लेकिन 5 मई को वह भी अपनी जस्टिस सिद्धू मूसेवाला की गुहार लेकर आपके पास आ रहे हैं। आप सभी से विनती है कि बताए गए शेड्यूल के अनुसार मार्च में शामिल हों, वहां पर सभी इस मसले पर बात करेंगे। संगरूर उपचुनाव में आप को दिया था बड़ा झटका विधानसभा चुनाव के दौरान 117 में से 92 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने सत्ता में आने के 3 महीने बाद ही संगरूर की अपनी इकलौती लोकसभा सीट गंवा दी थी। CM भगवंत मान का गढ़ रहे संगरूर में लोगों ने शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत मान को सांसद चुन लिया। संगरूर उपचुनाव में AAP की हार की सबसे बड़ी वजह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या रही थी। संगरूर उपचुनाव के दौरान भी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ और उसके दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग उठी थी। लोगों में था सरकार के प्रति रोष साथ ही लोगों में रोष था कि सरकार के सुरक्षा घटाते ही मूसेवाला का मर्डर हो गया। संगरूर में लोग सिद्धू मूसेवाला की हत्या को राजनीतिक मर्डर की संज्ञा भी दे रहे थे और सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे थे। संगरूर में आम लोगों का कहना था कि मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। बेशक वह नहीं जीते, लेकिन उन पर पार्टी का टैग होने के कारण उनकी सुरक्षा को कम किया गया था।
Sidhu Moosewalas Entry In Jalandhar By Election Father Will Start Insaaf Yatra From Friday This Is Why Aap Got Defeated In Sangrur