अमृतसर। अमृतसर में अब गोल्डन टेंपल के पास तस्वीरें खींचने का दबाव बनाते हुए फोटोग्राफरों के झुंड ने युवाओं को पीट दिया। लहूलुहान युवा अब इंसाफ की मांग कर रहे हैं। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि हर शनिवार-रविवार यहां तस्वीरें खींचने के नाम पर गुंडागर्दी होती है। पुलिस ने घायल युवकों के आधार पर कार्रवाई को शुरू कर दिया है। घटना शनिवार रात को गोल्डन टेंपल की तरफ जाने वाले विरासती मार्ग की है। शनिवार रात एक व्यक्ति ने वीडियो बना कर वायरल की। वीडियो में दिखने वाले युवकों को बुरी तरह से पीटा गया है। इस कदर पीटा गया है कि उनके सिर से लेकर कपड़े तक खून से सन चुके हैं। पीड़ित ने बताया कि वह अपने भाई व दोस्तों के साथ गोल्डन टेंपल माथा टेकने आया था। तभी कुछ फोटोग्राफर उनके पास आ गए। उन्होंने फोटो खींचवाने के लिए कहा। युवकों ने पैसे ना होने की बात कहते हुए मना कर दिया। डेमो तस्वीर के नाम पर फोटोग्राफर युवक के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। यह देख युवक का भाई और दोस्त भी आए गए, लेकिन दो दर्जन के करीब फोटोग्राफर वहां इकट्ठे हो गए और 6 के करीब युवकों को बुरी तरह से पीट दिया। पुलिस ने भी माना, हर शनिवार-रविवार करते हैं झगड़ा मौके पर पहुंचे ASI ने बताया कि यहां हर शनिवार-रविवार को झगड़ा होता है। कई बार फोटोग्राफरों को समझाया गया है कि इस तरह की हरकतें ना किया करो। लेकिन ये गुरुघर आने वाली संगत को परेशान करने से नहीं हटते। पीड़ित का कहना है कि वे युवकों को पहचान जाएंगे। पीड़ितों के बयान पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
Photographers Hooliganism Near Golden Temple Fight In The Name Of Clicking Pictures Friends And Brothers Who Came To Save Were Also Beaten