September 25, 2026 02:46:52
पटियाला के गुरुद्वारे में महिला की हत्या, सरोवर के पास साथी समेत पी रही थी शराब, श्रद्धालु ने 3 गोलि

पटियाला के गुरुद्वारे में महिला की हत्या, सरोवर के पास साथी समेत पी रही थी शराब, श्रद्धालु ने 3 गोलियां मारी; पुलिस बोली- मृतका अल्कोहल एडिक्ट

May15,2023 | Enews Team | Patiala

पटियाला। पटियाला के गुरुद्वारा में बेअदबी मामले में एक श्रद्धालु ने रविवार रात 10 बजे महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि महिला गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के परिसर में सरोवर के पास शराब पी रही थी। गोलीबारी में एक सेवादार भी घायल हो गया। आरोपी का नाम निर्मलजीत सिंह है और पटियाला का रहने वाला है। वह प्रॉपर्टी डीलर है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पटियाला के SSP वरूण शर्मा ने पुष्टि की कि मृतक महिला परविंदर कौर (32) सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी। वह पहले किसी PG में रहती थी, लेकिन अब उसका कोई पता नहीं है। यह पता चला कि महिला अल्कोहल एडिक्ट थी। वह कल जीरकपुर से बस में बैठकर पटियाला आई थी। जिस रिवॉल्वर से गोली मारी गई, वह लाइसेंसी है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर रिवॉल्वर रिकवर कर ली गई है। आरोपी ने 5 फायर किए, 3 गोलियां महिला को लगीं महिला परविंदर कौर (32) सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही थी। तभी गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश भी की। वे महिला को गुरुद्वारे के मैनेजर के कमरे में पूछताछ के लिए ले जाने की कोशिश कर रहे थे। तब उसने शराब की बोतल से कर्मचारियों पर हमला किया। तभी गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश भी की। वे महिला को गुरुद्वारे के मैनेजर के कमरे में पूछताछ के लिए ले जाने की कोशिश कर रहे थे। तब उसने शराब की बोतल से कर्मचारियों पर हमला किया। सेवादार महिला से पूछताछ कर रहे थे कि तभी आरोपी निर्मलजीत वहां आ गया और उसने फायरिंग शुरू कर दी। निर्मलजीत ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से 5 फायर किए। महिला को तीन गोलियां लगीं, जबकि सेवादार सागर कुमार को भी एक गोली लगी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सागर को रजिंद्रा अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। उसके पेट में गोली लगी है। शुरूआती जांच में यह भी पता चला कि महिला के बारे में पता चलने के बाद आरोपी उसकी हत्या की ताक में था। कत्ल के बाद सरेंडर किया अनाज मंडी थाने के SHO ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की रिवाल्वर भी जब्त कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने कत्ल के बाद सरेंडर कर दिया। पुलिस तथ्यों की जांच के लिए CCTV खंगाल रही है।

Woman Murdered In Gurudwara Of Patiala She Was Drinking Alcohol Along With Her Companion Near Sarovar Devotee Shot 3 Bullets Police Bid Deceased Alcohol Addict



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं