चंडीगढ़। खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह से मिलने के लिए उसके माता-पिता असम की डिब्रूगढ़ जेल पहुंचे। अमृतपाल से मिलने के लिए 14 दिन पहले पत्नी समेत करीब 10 लोग आए थे। लेकिन इस बार डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल से मुलाकात के लिए सिर्फ उसकी माता बलविंदर कौर और पिता तरसेम सिंह पहुंचे हैं। अमृतपाल के माता-पिता बरनाला से पूर्व सांसद एवं एडवोकेट राजदेव सिंह खालसा और एक अन्य वकील बृज शर्मा के साथ पहुंचे हैं। एडवोकेट बृज शर्मा ने कहा कि वह अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह से मुलाकात करेंगे। वह पंजाब में उन सभी लोगों की बेल लगा रहे हैं जिन पर एनएसए नहीं लगाया गया है। माता-पिता की जेल में आज पहली मुलाकात है। एसजीपीसी जत्थे के साथ मिलने पहुंची थी पत्नी 4 मई को खालिस्तानी समर्थक व वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह से मिलने के लिए उसकी पत्नी किरणदीप कौर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जत्थे के साथ आई थी। इस दौरा अमृतपाल ने जेल में पत्नी से मुलाकात की थी और कहा था सब कुछ चढ़दी कलां में है। इससे पहले जब वकील और अन्य परिजन मुलाकात के लिए आए थे तो अमृतपाल ने एक चिट्ठी दी थी। जिसमें कौम के नाम संदेश भेजा था।
Parents-Reached-Dibrugarh-Jail-To-Meet-Amritpal-First-Meeting-With-Two-Lawyers-14-Days-Ago-Wife-Kirandeep-Met