September 25, 2026 07:48:44
नवजोत सिद्धू की सुरक्षा कटौती पर Hc में सुनवाई:पंजाब सरकार ने सीलबंद रिव्यू रिपोर्ट सौंपी, हाईकोर्ट

नवजोत सिद्धू की सुरक्षा कटौती पर Hc में सुनवाई:पंजाब सरकार ने सीलबंद रिव्यू रिपोर्ट सौंपी, हाईकोर्ट सोमवार को देगा फैसला

May18,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू की सिक्योरिटी घटाने को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें पंजाब सरकार ने सिद्धू की सिक्योरिटी को रिव्यू करते हुए सीलबंद रिपोर्ट सौंपी। हाईकोर्ट ने कहा कि पंजाब की आप सरकार की रिपोर्ट देखने के बाद सोमवार को इस मामले की सुनवाई होगी। जिसमें हाईकोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। 6 दिन पहले हुई सुनवाई में पंजाब सरकार स्टेटस रिपोर्ट सौंप नहीं पाई थी। उन्होंने इसके पीछे का कारण केंद्रीय एजेंसियों से जवाब न आना बताया था। जिसके बाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 18 मई तक रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए थे। बता दें कुछ दिन पहले ही सिद्धू ने पटियाला में मामला दर्ज करवाया था कि उनके नौकर ने किसी अज्ञात व्यक्ति को छत्त पर देखा है। सिद्धू ने कहा था कि उन्हें जान का खतरा है।नवजोत सिद्धू हाल ही में रोडरेज केस में पटियाला जेल में 1 साल कैद काटकर लौटे हैं। उसके बाद ही AAP सरकार ने उनकी सिक्योरिटी Z प्लस से घटाकर Y प्लस कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। पिछले महीने 28 अप्रैल को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा था। इसके बाद 5 मई को सुनवाई में पंजाब सरकार ने सिद्धू की सुरक्षा रिव्यू की बात कहते हुए 12 मई को रिपोर्ट पेश करने की बात कही थी। पिछली तारीख पर केंद्रीय एजेंसियों से इनपुट न आने का हवाला देते हुए सरकार ने 2 हफ्ते का समय मांगा था।

Hc-Hearing-On-Navjot-Sidhus-Security-Cut-Punjab-Government-Submits-Sealed-Review-Report-High-Court-Will-Decide-On-Monday



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं