अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में नाबालिग का शव फंदे पर लटकता मिला। मृतक के पिता के मुताबिक उसकी पत्नी के किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है। वह ऑटो चलाने का काम करता है। जब वह ऑटो चलाने चला जाता था तो बाद में वह व्यक्ति उसके घर आता था. नशे का आदी हुआ बेटा बीते रात भी उसके नाबालिग बेटे ने घर में आए व्यक्ति को मां के साथ अवैध संबंध बनाते देखा है। जिसके बाद उसने शर्म के मारे मौत को गले लगा लिया है। पिता ने बताया कि बेटा मां की इन हरकतों से दुखी आ चुका था। इस कारण वह नशा भी करने का आदी हो गया था। उसे उसने नशा छुड़ाओ केंद्र भी दाखिल करवाया था। पिता ने बेटे का शव फंदे पर लटकता देखा मरने वाले नाबालिग की पहचान अनिकेत निवासी गिलवाली गेट (अमृतसर) के रूप में हुई है। पिता के मुताबिक उसके दो घर हैं। वह पत्नी से अलग दूसरे घर में रहता है। वह अचानक से देर शाम बेटे को मिलने आया, लेकिन उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटे का शव फंदे पर लटक रहा था और मां उस व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी। जिसके बाद उन्होंने इलाके में शोर मचा लोगों को इकट्ठा किया। पिता ने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
Minor-Commits-Suicide-Father-Said-Son-Saw-Mother-Having-Illegal-Relationship-With-Person-Hanged-With-Shame