चंडीगढ़। पंजाब के 2 कुख्यात गैंगस्टरों अमृतपाल सिंह हेयर और अमृतक सिंह को फिलीपींस से भारत लाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही नेशनल इन्वेस्टिगेशन ऑफ इंडिया (NIA) ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों गैंगस्टर आतंकी अर्श डल्ला के खास हैं। एनआईए की जांच में सामने आया कि यह आतंकी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के लिए पैसे जुटाने और सीमा पार से हथियारों की तस्करी करते थे। मोगा जिला का रहने वाला अमृतपाल सिंह अमृतपाल सिंह हेयर पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला है। वह कई वर्षों से फिलीपींस में रह रहा था। उसने पंजाब में कई खूनी वारदातों को अंजाम भी दिलवाया है। इंटरपोल, सेंट्रल एजेंसी और इंटरनेशनल एजेंसी की सहयोग से आरोपी को भारत लाना संभव हो पाया। आतंकी अर्श के कहने पर ही वह रंगदारी के लिए कॉल करता था। बुधवार को एयरपोर्ट पर जैसे ही आरोपी को लाया गया तो NIA ने इसे गिरफ्तार कर लिया। मार्च महीने में इंटरपोल ने इसे इलो-इलो शहर से गिरफ्तार किया था। NIA ने पंजाब में 58 जगहों पर की छापामारी अभी हाल में एनआईए ने पंजाब में 58 जगहों पर छापेमारी की थी। एनआईए को जानकारी मिली थी कि अर्शदीप डल्ला आईएसआई (ISI) के जरिए भारत में गैंगस्टरों और आतंकियों को फंडिंग कर रहा था। वहीं गैंगस्टरों को ड्रोन के जरिए मिलने वाले हथियारों के पैसे का भुगतान पाकिस्तान और कनाडा से किया जा रहा था। अब जाने कौन है अर्शदीप डल्ला अर्श डल्ला मुख्यता मोगा का रहने वाला है और अब कनाडा में रहता है। अर्श डल्ला पहले गैंगस्टर गतिविधियों में शामिल रहा और फिर आतंकी बन गया। हाल के दिनों में वह कई गैंगस्टर और आतंक से संबंधित गतिविधियों में शामिल रहा है। 2022 में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। पंजाब पुलिस ने अर्श डल्ला द्वारा फंड किए जा रहे कई मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर उसके करीबी सहयोगियों की गिरफ्तार भी किया है। आरोपियों से IED, हैंड ग्रेनेड और अन्य हथियार व गोला-बारूद बरामद किया था। डल्ला को कई बड़े मामलों में वांटेड है और पुलिस कई सालों से उसे गिरफ्तार करने की कोशिशों में जुटी हुई है।
2-Notorious-Gangsters-Of-Punjab-Arrested-By-India-Deport-Nia-Terrorists-Belong-To-Arsh-Dalla-Link-With-Khalistan-Tiger-Force