चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता दीप कंबोज सहित 4 नेताओं के खिलाफ राजस्थान के श्रीगंगानगर थाने में एक महिला द्वारा शारीरिक शोषण की शिकायत देकर FIR दर्ज कराई गई है। श्रीगंगानगर निवासी महिला का आरोप है कि उक्त नेताओं ने उसका शारीरिक शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई और उसके बाद नेता ने उसे बिना बताए गर्भपात की दवा भी खिला दी। महिला का आरोप है कि वह किसी काम से नेता के संपर्क में आई थी। वह काम करवाने का झांसा देकर शोषण करता रहा। श्रीगंगानगर और चंडीगढ़ ले जाकर शोषण किया श्रीगंगानगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर दीप कंबोज, विजय कंबोज, स्माइल कंबोज, अमन कंबोज के खिलाफ धारा 376, 313, 506, 354 व 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने गुरुवार को अबोहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दीप कंबोज के खिलाफ शारीरिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए। महिला का कहना है कि वह एक के लिए दीप कंबोज के कार्यालय उससे पहली बार मिली थी, जिसके बाद दीप कंबोज व उसके साथी काम करवाने के बहाने उसका शारीरिक शोषण करते रहे। दीप कंबोज ने श्रीगंगानगर व चंडीगढ़ में उसका शारीरिक शोषण किया। दीप कंबोज ने आरोपों खारिज किया, हनीट्रैप बताया AAP नेता दीप कंबोज ने शुक्रवार देर शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महिला द्वारा लगाए गए शारीरिक शोषण के आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया। उन्होंने कहा कि महिला हनीट्रैप की मास्टरमाइंड और उसने उन्हें भी हनीट्रैप में फंसाया है। महिला करीब 6 माह पहले उसके संपर्क में आई थी। उनकी बातचीत होती रही और वह उसके जाल में फंस गया। महिला ने उससे पैसों की डिमांड करनी शुरू कर दी। वह महिला के जाल में इस कदर फंस गया, जहां से निकलना उनके लिए मुश्किल हो गया। विरोधियों ने महिला को उकसा कर आरोप लगवाए दीप कंबोज ने बताया कि कुछ दिन पहले ही महिला ने एक महंगा फोन मांगा, जो वह नहीं दे सकता तो महिला ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। दीप कंबोज ने बताया कि इस मामले में उसके ही कुछ विरोधी शामिल हैं। दीप कंबोज ने उनके नाम भी लिए। उन्होंने कहा कि उक्त लोगों ने ही महिला को उकसा कर शारीरिक शोषण के आरोप लगवाए हैं। दीप कंबोज ने बताया कि महिला ने इससे पहले कई पुरुषों को अपना शिकार बनाया और उनसे मोटी रकम वसूली है।
Fir-Against-4-Including-Punjab-Aap-Leader-Woman-Made-Allegations-Of-Physical-Abuse-Deep-Kamboj-Said-In-His-Clarification-Implicated-In-Honeytrap