लुधियाना। सिविल सिटी स्थित स्प्रिंग बैल स्कूल का अचानक गेट गिर गया। जिस कारण गेट के नीचे स्कूली बच्चे, पेरेंट्स व टीचर आ गए। इस वजह से वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों द्वारा उन्हें तुरंत डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि जख्मियों में दो स्टूडेंट्स, बच्चों के दो पेरेंट्स व एक टीचर जख्मी हुए हैं। लेकिन अभी गेट गिरने के कारण का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि गेट पुराना था। इस कारण वह गिर गया। वहीं थाना हैबोवाल की पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार स्प्रिंग बैल स्कूल में शनिवार को बच्चे छुट्टी के बाद बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान अचानक गेट गिर गया। लेकिन बताया जा रहा है कि समय रहते कई लोगों ने अपना बचाव कर लिया।
Gate-Collapses-Of-Ludhianas-Spring-Bell-School-5-Injured-Including-Students-And-Parents