संगरूर। संगरूर में गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में डूबने से 2 छात्रों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र 10वीं कक्षा पास करने की खुशी में 6 दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए घर से निकले थे। पार्टी करने के बाद वह सभी गुरुद्वारा श्री पातशाही नौवीं में पहुंचे। छात्र सरोवर में स्नान करते वक्त डूब गए। यह घटना गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पानी में डूबते देख किशोरों को उनके साथियों ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को सरोवर से बाहर निकाल भवानीगढ़ स्थित अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृतक करार दे दिया। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा घटना जिला गांव फग्गूवाला की है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र भवानीगढ़ इलाके के गांव झनेड़ी के सत्या भारती आदर्श स्कूल में पढ़ते थे। करीब डेढ़ बजे सभी गांव फग्गूवाला के गुरुद्वारे में पहुंचे। वहां सरोवर में स्नान कर रहे दो बच्चे सरोवर के गहरे पानी में चले गए और डूब गए। मृतक छात्रों की पहचान जसकरन सिंह और अक्षय कुटियार के रूप में हुई है। सोमवार होगा अंतिम संस्कार गांव रेतगढ़ निवासी सुरिंदर सिंह ने बताया कि उनका चचेरा भाई जसकरन सिंह अपने दोस्तों के साथ 10वीं पास करने की खुशी में पार्टी करने की बात कह घर से गया था। उसके साथ करीब सात बच्चे और थे। दोनों किशोरों की उम्र करीब 15 साल थी। छात्रों की मौत के बाद गांवों में शोक है। सोमवार को शवों का पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
2-Students-Drowned-In-Gurudwara-Sahib-Sarovar-Went-To-Party-With-Friends-In-The-Joy-Of-10th-Pass