September 25, 2026 03:30:07
लुधियाना में ट्रिपल मर्डर; Asi की पत्नी-बेटे समेत हत्या, दरवाजा लॉक कर भागे हत्यारे, मायके गई गर्भवत

लुधियाना में ट्रिपल मर्डर; Asi की पत्नी-बेटे समेत हत्या, दरवाजा लॉक कर भागे हत्यारे, मायके गई गर्भवती बहू बची

May22,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। गांव नूरपुर बेट में रिटायर्ड ASI कुलदीप सिंह, उसकी पत्नी व बेटे की हत्या कर दी गई। रविवार देर रात कोठी से ही तीनों के शव मिले। शुरूआती जांच में पता चला कि सब्बल जैसे लोहे के भारी हथियार से वार कर उनका कत्ल किया गया है। हमलावरों ने सिर और चेहरे पर वार किए हैं। ज्यादातर वार उनके चेहरों पर किए गए हैं। यह भी आशंका है कि हत्या के वक्त तीनों सो रहे थे। मृतकों के शरीर पर खून सूख चुका था। आशंका जताई जा रही है कि उनके कत्ल को 24 घंटे का वक्त हो चुका था। उनका शरीर डी-कंपोज होना शुरू हो गया था। गांव के सरपंच मौके पर PCR दस्ता लेकर पहुंचे। PCR दस्ते ने कोठी का ताला तोड़कर देखा तो तीनों लोगों को मृत देखकर सन्न रह गए। रिटायर्ड ASI कुलदीप सिंह(65) का शव घर की लॉबी में फर्श पर पड़ा था। जबकि बेटे गुरविंदर सिंह पाली ग्रेवाल (32) और पत्नी परमजीत कौर (61) का शव कमरे में बेड पर पड़ा था। PCR दस्ते ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हमलावरों ने घर से रिवाल्वर, बाइक, सोना और नकदी भी लूटी है। इस वारदात के पीछे कुख्यात बंगाला गैंग का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस लूट और निजी रंजिश के एंगल से घटना की जांच कर रही है। रिश्तेदारों के मुताबिक गुरविंदर की पत्नी गर्भवती है। पाली अभी दो दिन पहले ही पत्नी को ससुराल पायल गांव के पास छोड़ कर आया था। अगर वह भी यहां होती तो उसकी भी हत्या हो सकती थी लेकिन उसके मायके जाने की वजह से जान बच गई। बेटी का फोन नहीं उठाने पर खुलासा पुलिस के मुताबिक यह ट्रिपल मर्डर शनिवार रात 7 बजे के बाद हुआ। शनिवार 7 बजे तक उनकी बेटी समन से फोन पर बातचीत हुई थी। अगले दिन बेटी ने माता-पिता और भाई को कई फोन किए, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया है। फोन न उठाने के बाद समन ने रिश्तेदार को फोन किया। जिसने गांव के सरपंच से बातचीत की।

Triple-Murder-In-Ludhiana-Asis-Wife-And-Son-Were-Murdered-The-Killers-Fled-After-Locking-The-Door-The-Pregnant-Daughter-In-Law-Survived



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं