September 25, 2026 02:41:35
जग्गू भगवानपुरिया अमृतसर कोर्ट में पेश, 29 मई तक रहेगा स्पेशल ऑपरेशन सेल के पास; नशा तस्करी मामले मे

जग्गू भगवानपुरिया अमृतसर कोर्ट में पेश, 29 मई तक रहेगा स्पेशल ऑपरेशन सेल के पास; नशा तस्करी मामले में की गई गिरफ्तारी

May22,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी जग्गू भगवानपुरिया को सोमवार को पंजाब के अमृतसर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में सुनवाई के बाद गैंगस्टर जग्गू को 7 दिनों के लिए स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) के सुपुर्द कर दिया गया है। अब अगले सात दिन पुलिस जग्गू से एक नशा तस्करी के मामले में पूछताछ करेगी। दरअसल, SSOC ने कुछ दिन पहले 17 मई को जग्गू के 2 साथी तरनतारन के पलासोर में रहने वाले रोबिन सिंह और झंडा कलां सरदूरगढ़ मानसा के रहने वाले हरपाल सिंह को नशीले पदार्थों व ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों से PB02-EL-1905 फॉर्च्यूनर कार भी जब्त की गई थी। आरोपी यहां हेरोइन की डील करने के लिए पहुंचे थे। टीम ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आया जग्गू का नाम SSOC की टीम ने जब हरपाल व रोबिन से पूछताछ शुरू की तो उसमें जग्गू का नाम सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही आरोपी जग्गू के लिए काम करते थे और उसी के इशारों पर डिलीवरी व पैसों की कलेक्शन किया करते थे। 29 मई तक मिली रिमांड SSOC ने जग्गू को कोर्ट में पेश करके 14 दिन के रिमांड की मांग की थी, लेकिन दोनों पक्षों की बातचीत सुनने के बाद जग्गू को 29 मई तक पुलिस रिमांड में रखा गया है। इस दौरान जग्गू से इस मामले में पूछताछ के अलावा फिरौती मामलों में भी पूछताछ की जाएगी।

Jaggu-Bhagwanpuria-Presented-In-Amritsar-Court-Will-Remain-With-Special-Operation-Cell-Till-May-29-Arrest-Made-In-Drug-Smuggling-Case



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं