September 25, 2026 03:27:06
चौकी इंचार्ज और महिला में हुआ झगड़ा, महिला पर थप्पड़ मारने का आरोप, खींचकर गाड़ी में बैठा ले गए पुरु

चौकी इंचार्ज और महिला में हुआ झगड़ा, महिला पर थप्पड़ मारने का आरोप, खींचकर गाड़ी में बैठा ले गए पुरुष मुलाजिम

May24,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में मंगलवार देर रात जीएनई कॉलेज नजदीक पुलिस चौकी मराडो के इंचार्ज अश्वनी कुमार और महिला में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई की चौकी इंचार्ज और महिला में हाथापाई हो गई। जिसके बाद चौकी इंचार्ज द्वारा महिला पर उसके मुंह पर थप्पड़ मारने और वर्दी फाड़ने का आरोप लगाया। जबकि महिला का आरोप था कि चौकी इंचार्ज ने पहले आकर मारपीट की फिर महिला को सड़क पर लेजाकर पीटा। इसके बाद महिला को जबरन खींचकर पुरुष मुलाज़िम धक्के से गाड़ी में बैठाकर चौकी ले गए। फिर उन्होंने झूठ पर्चा बनाकर कार्रवाई कर दी। जबकि यह वारदात वहा लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी है। पुलिस चौकी मराडो के इंचार्ज अश्वनी कुमार ने बताया कि वह किसी जगह से रेड करके वापस आ रहे थे। रास्ते में कुछ लोग आपस में बहसबाजी कर रहे थे। महिला साथ में मौजूद थी। इस कारण वह रुक कर मामला पूछने लगे। इतने में आपस में बहसबाजी कर रहे लोगों में से एक महिला ने उनके साथ गलत शब्दावली इस्तेमाल की। उस महिला को उन्होंने काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। चौकी इंचार्ज मुताबिक उस महिला ने उसके गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। जब मामला हद से ज्यादा बढ़ गया तो उन्होंने महिला और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया। अधिकारी के मुताबिक महिला ने उनकी वर्दी तक फाड़ दी। महिला पूजा और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बर्थडे पार्टी में घुसकर मारपीट करने लगे चौकी इंचार्ज उधर, महिला के साथी अंकित और संदीप ने बताया कि वह सभी मिल कर बर्थडे पार्टी कर रहे थे। इस बीच वहां कुछ लोग सरेआम शराब पी रहे थे। इस कारण वह लोग भी एक साइड में ड्रिंक करने लगे। उन्हें लगा कि शायद रेस्टोरेंट वाले के पास परमिट है। इस बीच चौकी इंचार्ज आया और आते ही रेस्टोरेंट मालिक को कुछ कहने की जगह उलट आकर एक युवक को थप्पड़ मारा। जिसके बाद जब महिला ने विरोध किया तो उसे पीटने लगे। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। महिला के परिवार वालों का आरोप है कि यदि उनकी बेटी को रिहा न किया तो वह रोड जाम करेगें।

Outpost-Incharge-And-Woman-Quarreled-Accused-Of-Slapping-Woman-Dragged-Male-Employee-To-Sit-In-Car



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं