लुधियाना। गैसपुरा के सुआ रोड पर दो दोस्तों में शराब पीते हुए झगड़ा हो गया। जिसके बाद एक दोस्त ने दूसरे दोस्त का चाकू से गला ही काट डाला। बताया जा रहा है कि यह वारदात गैसपुरा में एक हलवाई की दुकान पर हुई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस वारदात के बाद से इलाके में लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 5 बजे दो दोस्त हलवाई की दुकान के पास बैठे शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद एक दोस्त ने दूसरे का गला काट डाला और मौके से।फरार हो गया।
Breaking-News-Friend-Slit-Friends-Throat-In-Giaspura-Incident-After-Minor-Quarrel-After-Drinking-Alcohol