लुधियाना। धांधरा रोड पर स्थित भगत सिंह कॉलोनी में कार साइड़ करने को लेकर एक पंचायत मेंबर पर अपने साथियों समेत दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया। पंचायत मेंबर ने पहले दोनों भाइयों को पीटा। जिसके बाद उसके पिता ने जख्मी युवकों के घर जाकर धमकियां भी दी। जख्मियों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जख्मी युवक भगत सिंह कॉलोनी का कुलवंत सिंह व उसका भाई है। चौकी बसंत एवेन्यू की पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए कुलवंत सिंह ने बताया कि हमलावर युवक धांधरा रोड के एक गांव की पंचायत का मेंबर है। कुलवंत वीरवार रात अपनी कार लेकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से उक्त पंचायत मेंबर कार लेकर आया। उसने पहले रेहड़ी वाले को टक्कर मारी और फिर कार बीच में खड़ी कर दी। उसे साइड़ देने को कहा तो वह झगड़ने लगा। जिसके बाद साथियों को बुलाकर हमला कर दिया। कुलवंत ने अपने भाई को बताया। जब उसका भाई मौके पर पहुंचा तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। जिसके बाद पंचायत मेंबर के पिता ने घर आकर गाली गलोच की।
Panchayat-Member-Along-With-His-Friends-Beat-Up-His-Brother-And-Car-On-The-Road-Attacked-On-Asking-For-Favor