September 25, 2026 02:49:56
प्रेमिका के घर प्रेमी ने किया सुसाइड, झगड़ा होने पर परेशान कर रही थी; बात करने गया तो मां-बेटे ने की

प्रेमिका के घर प्रेमी ने किया सुसाइड, झगड़ा होने पर परेशान कर रही थी; बात करने गया तो मां-बेटे ने की मारपीट

May28,2023 | Enews Team | Bathinda

बठिंडा। बठिंडा के गांव भुच्चो मंडी में एक 27 वर्षीय युवक ने लोहे की ग्रिल से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक के एक महिला से अवैध संबंध थे। जिनका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद से महिला युवक को केस दर्ज कराने की धमकी देकर परेशान कर रही थी। जब वह उसके घर पहुंचा तो महिला व उसके बेटे ने युवक से मारपीट की। जिसके बाद युवक ने महिला के घर में ही फंदा लगा लिया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला व उसके बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला के घर में लगाया फंदा थाना नथाना पुलिस को शिकायत देकर धीरा सिंह निवासी गांव भुच्चो कलां ने बताया कि बीती 27 मई को उसके 27 वर्षीय बेटा वरसनूर सिंह के साथ सर्बजीत कौर व उसके बेटे लवप्रीत सिंह ने मारपीट की। जिसके बाद उसके बेटे ने उनके घर पर लोहे की ग्रिल से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पीड़ित के अनुसार बेटे वरसनूर सिंह के आरोपी महिला सर्बजीत कौर के साथ अवैध संबंध थे। केस दर्ज कराने की धमकी दे रही थी महिला उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद से महिला उसके बेटे को परेशान कर रही थी। उस पर केस दर्ज करवाने की धमकियां दे रही थी। इसके चलते बीती 27 मई को उसका बेटा सर्बजीत कौर से बातचीत करने के लिए गया था, लेकिन महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर बेटे से मारपीट की। जिससे नाराज बेटे ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी महिला सर्बजीत कौर व उसके बेटे लवप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Boyfriend-Commits-Suicide-At-Girlfriends-House-Was-Troubling-Her-After-A-Fight-When-Went-To-Talk-Mother-And-Son-Had-A-Fight



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं