लुधियाना। लाडोवाल के गांव तलवंडी में चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर ने कुत्ते के भौंकने पर उस पर गोलियां चला दीं। आवाज सुनकर मकान मालिक मौके पर पहुंचा तो चोर ने उसके मुंह पर पिस्टल का बट्ट मारा और फरार हो गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मकान मालिक बलविंद्र ने बताया कि सुबह 3 बजे सभी लोग सो रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति चोरी की नीयत से उनके घर में घुस आया। उनका पालतू कुत्ता भौंकने लगा तो चोर ने उस पर 2 फायर किए, जिसमें वह घायल हो गया। कुत्ते की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती आवाज सुनकर उसकी नींद भी खुल गई। जब वह मौके पर पहुंचा तो चोर ने उसके मुंह पर पिस्टल का बट्ट मारा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में चोर मौके पर ही पिस्टल और बाइक छोड़ कर फरार हो गया। कुत्ते की हालत नाजुक है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के लोगों ने लाडोवाल पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर ADCP हरमीत सिंह हुंदल, ACP मंदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित पहुंचे। घायल बलविंदर को सिविल अस्पताल पहुंचाया। साथ फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि चोर ने 3 फायर किए थे और वह चोरी की बाइक पर पहुंचा था।
The-Thief-Fired-Bullets-When-The-Dog-Barked-Then-Ran-Away-After-Hitting-The-Landlord-With-The-Butt-Of-The-Pistol