ई न्यूज पंजाब, लुधियाना ताजपुर रोड पर हिंगलाज डाइंग में अचानक आग लग गई। आग लगी देख इलाके के लोगों में भगदड़ मच गई। वहीं आग लगने पर फैक्ट्री में काम कर रहे वर्करों ने भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां पहुंची। टीम द्वारा तीन घंटे से आग पर काबू डालने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी की छत पर जाकर फैक्ट्री की दीवारें तोड़ आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अभी आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। लेकिन आग लगने से फैक्ट्री में पड़ा लाखों का माल जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार ताजपुर रोड पर ये तीन मंजिला डाइंग फैक्ट्री है। जहां पर अचानक वीरवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब आग गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में भारी संख्या में कपड़ा मौजूद है। इसी कारण लगातार आग बढ़ती जा रही है। वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारियों की और से आसपास की फैक्ट्रियों को खाली करवा दिया गया है। जबकि साढे़ छह बजे तक भी अधिकारी काबू पाने में जुटे हैं। मौके पर कुछ लोगों का कहना था कि शायह ये हादसा शॉट सर्किट की वजह से पेश आया है।
Terrible-fire-broke-out-in-the-dyeing-factory-on-tajpur-road-the-workers-were-able-to-control-by-breaking-the-walls