लुधियाना। लुधियाना के खन्ना में फिल्मी स्टाइल में तीन युवकों को हवा में उड़ते देखा गया। लेकिन यह तीनों युवक कोई और नहीं बल्कि पुलिस की गाड़ी से उतरकर भागे चोर थे। तीनों ने बचने के लिए 30 फुट ऊंचे पुल से नीचे छलांग लगा दी। जिस कारण दो चोरों की टांगे तक टूट गई। जिसके बावजूद वह एक दूसरे का सहारा लेकर भागते रहे। लेकिन फिर आखिर में गिर गए और एक चोर भाग निकला। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की जा रही। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार शुक्रवार दोपहर को पुलिस तीन चोरों को गाड़ी में बैठाकर पेशी पर लेकर जा रही थी। इसी दौरान तीनों चोर मुलाजिमों को धक्का मारकर गाड़ी से उतर गए और भाग निकले। उन्हें वैसे तो कोई रास्ता नहीं दिखा। जिसके चलते उन्होंने पुल से ही सीधा नीचे छलांग लगा दी। आगे गिरे युवक, लगा फिल्म सीन चल रहा वहीं मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि वह दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान तीन युवक पुल से नीचे उनके आगे गिरे। उन्हें लगा शायद फिल्म का सीन चल रहा है। लेकिन जब उनकी टांगे टूटी और वह भागे तो पता चला कि वह चोर हैं। इतने में पुलिस की गाड़ी भी पुल से उतरकर नीचे आई। लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे।
Breaking-News-Thieves-Seen-Flying-In-The-Air-In-Film-Style-3-Thieves-Fled-From-The-Police-Car-Jumped-From-A-30-Feet-High-Bridge