चंडीगढ़। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की एक धमकी भरी कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। जिसमें वह गूगल नाम वाले बुक्की को धमका रहा है कि उसके धक्के चढ़ गए तो उसे और उसके परिवार को कच्चा चबा जाएगा। पुलिस जांच में यह रिकॉर्डिंग 2021 की बताई जा रही है। उस वक्त लॉरेंस राजस्थान की अजमेर जेल में बंद था। बुक्की को लॉरेंस गूगल भाई कह रहा है। यह बुक्की दिल्ली का सचिन जैन बताया जा रहा है। जो इस वक्त दुबई में है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लॉरेंस ने इसी बुक्की से 40 लाख की रंगदारी ली थी। फिर यह पैसा हवाला के जरिए कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ तक पहुंचाया। जिसके बाद इन्हीं रुपयों से सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के लिए मॉडर्न हथियार खरीदे गए। रिकॉर्डिंग में क्या बात हुई? गूगल: हैलो लॉरेंस: हैलो, हां भई गूगल: बाऊ जी, आपका फोन कट गया था मैंने कहा लॉरेंस: तू पहचानता ही नहीं गूगल भाई, तू रिकॉर्डिंग लगानी है तो लगा लेना, जिस दिन मेरे धक्के चढ़ गया ने तू... तेरे आसपास के, नजदीक के, तेरे परिवार के, मैं सारों को चबा जाऊंगा, ये मेरी रिकॉर्डिंग कर लेना, बाद में केस करने में आसानी होगी तुमको गूगल: किस चीज का केस करने में आसानी होगी, मैंने काम.. मैंने गूगल ही बंद कर दिया, मैं किस चीज की केस... मैं काम ही बंद कर चुका हूं.. मैं इतने पैसे हार गया, मैं तो सब काम खत्म कर चुका हूं 3 महीने पहले, आप बाजार में पता तो कर लो किसी से। लॉरेंस: किसी को बता देना कि मेरा फोन आया था, मैंने खाली फोन किए ही नहीं कभी, मेरे नाम फ्रॉड चले गए, अभी तक जितने गए हैं।| गूगल: बाऊ जी, किसी ने आपको किसी ने गलत नंबर दे दिया है, मैं छोड़ चुका हूं सारे काम लॉरेंस: बस, सब कुछ ही छोड़ देगा, राम राम, दोबारा नहीं करेंगे फोन। मूसेवाला के कत्ल में यूज किए 5 हथियार लॉरेंस गैंग ने सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में 5 हथियार इस्तेमाल किए थे। इनमें ऑस्ट्रिया की ग्लोक-30, जिगाना पिस्टल, जर्मन मेड हेकलर एंड कोच, स्टार और AK 47 शामिल हैं। खास बात यह थी कि लॉरेंस गैंग ने उन्हीं हथियारों को कत्ल के लिए खरीदा, जिनका जिक्र सिद्धू मूसेवाला अपने गीतों में करते रहे।
Gangster-Lawrences-Threatening-Call-Told-Bookie-I-Will-Chew-Raw-For-That-He-Bought-Weapons-For-Moosewala-Murder-For-40-Lakhs