लुधियाना। दिल्ली नेशनल हाईवे पर ग्यासपुरा पुल पर रॉन्ग साइड़ से आ रहे एक तेल से भरे टैंकर और ट्राले में टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार दोनों वाहनों के बीच फंस गया। वाहनों ने बाइक को तो कुचल दिया। लेकिन चालक ने छलांग लगाकर अपना बचाव किया। हादसे में टैंकर व ट्राला बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। तीनों वाहन चालकों को सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। मामले की सूचना मिलने पर चौकी शेरपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि इस हादसे के बाद टैंकर का सारा तेल निकलकर सड़क पर बिखर गया। बताया जा रहा है कि टैंकर पंजाब ऑयल कंपनी का है। वह पानीपत से आ रहा था। जबकि उसने ग्यासपुरा पुल से रॉन्ग साइड़ डाल लिया। इस दौरान लुधियाना की तरफ से जा रहे बाइक सवार ट्राले की उससे टक्कर हो गई।
Oil-Tanker-And-Trolley-Coming-From-Wrong-Side-Collided-Bike-Rider-Ruda