डेस्क, लुधियाना। भुच्चो मंडी के पूर्व कांग्रेसी विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई व पांच अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन पर पर्ल चिट फंड घोटाले के मुख्य आरोपी निर्मल सिंह भंगू से केस खारिज करवाने के लिए 3.50 करोड़ रुपए लेने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में निर्मल सिंह भंगू बंद है। भंगू के रिश्तेदार लुधियाना निवासी शिन्दर सिंह ने पुलिस को बताया कि भंगू भुच्चो मंडी के पूर्व विधायक प्रीतम सिंह से बठिंडा जेल में मिला था। पूर्व विधायक ने उससे कहा था कि वह सभी केस खारिज करवा देगा। इतना ही नहीं कोटभाई ने कहा था कि उस पर भी चिट फंड के कई केस थे, जिन्हें उसने खत्म करवा दिया है। क्योंकि उसकी सरकार अच्छी पहचान है। इसके बाद भंगू से कोटभाई ने 5 करोड़ रुपए केस खारिज करवाने के लिए मांगे। एडवांस में लिया 3.5 करोड़ तिहाड़ जेल में बंद निर्मल सिंह ने 3.5 करोड़ एडवांस और 1.5 करोड़ काम होने के बाद देने पर सहमति जताई। इसके बाद उसने गिरधारी लाल से ब्याज पर 3.5 करोड़ रुपए ले लिए, जिन्होंने डीडी बनाया और पैसे को अलग-अलग फर्मों में प्रीतम सिंह के कहने पर ट्रांसफर कर दिया। फर्जी कंपनियों और फर्मों में करवाया पैसा जमा इस दौरान उन्हें पता पता चला कि प्रीतम सिंह ने जिन कंपनियों-फर्मों में पैसा ट्रांसफर करवाया है वह सभी फर्जी थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद धारा 406, 420, 467, 468, 471,120 बी IPC के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जीवन सिंह निवासी वीएल ढोला तहसील गिद्दड़बाहा, धर्मवीर, दलीप कुमार त्रिपाठी निवासी कानपुर रोड को गिरफ्तार किया है।
Fir-on-former-congress-mla-pritam-demanded-5-crores-to-dismiss-the-chit-fund-case-filed-against-the-owner-of-pearl-group