September 25, 2026 03:33:17
बटाला में शिवसेना नेता पर चली गोलियां:led लेने के बहाने दुकान में आए 3 हमलावर; बेटा-भाई भी हुए जख्मी

बटाला में शिवसेना नेता पर चली गोलियां:led लेने के बहाने दुकान में आए 3 हमलावर; बेटा-भाई भी हुए जख्मी

Jun24,2023 | Enews Team | Batala

बटाला।  गुरदासपुर के अंतर्गत आते बटाला में शिव सेना नेता पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दीं। घटना में शिवसेना नेता राजीव महाजन के साथ-साथ दुकान में मौजूद उनके बेटे मानव व भाई अनिल महाजन को भी गोलियां लगी हैं। तुरंत, उन्हें बटाला के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से अब उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया है। पुलिस की तरफ से साझा की गई जानकारी के अनुसार राजीव महाजन अपने भाई व बेटे के साथ दुकान पर मौजूद थे। तभी हमलावर दुकान के अंदर आए और LED दिखाने की बात करने लगे। कुछ समय बाद हमलावर बाहर चला गया। इसके बाद वह और गली में घूम रहे दो हमलावर भी दुकान में आ गए। तीनों ने मिलकर लगातार गोलियां चलाना शुरू कर दिया और मौके से भाग गए। सीसीटीवी में दिखे हमलावर पास की गली में लगे सीसीटीवी में दो हमलावर कैमरे में कैद हो गए हैं। जिस समय एक हमलावर LED का पता करने दुकान में गया था, दोनों पास की गली में घूमते दिखाई दिए। दुकान के अंदर लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। हर ऐंगल से जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। पुलिस अभी मामले के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं कर रही, लेकिन वहीं दूसरी ओर इसे आतंकी हमला होने से भी इनकार नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Bullets-fired-at-shiv-sena-leader-in-batala-3-attackers-came-to-the-shop-on-the-pretext-of-taking-leds-son-brother-also-injured

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं