September 25, 2026 03:27:11
श्रीनगर-जम्मू इंडिगो फ्लाइट 2 बार पाकिस्तान एयर स्पेस में घुसी:खराब मौसम की वजह से 15 मिनट तक रही, ब

श्रीनगर-जम्मू इंडिगो फ्लाइट 2 बार पाकिस्तान एयर स्पेस में घुसी:खराब मौसम की वजह से 15 मिनट तक रही, बाद में अमृतसर में लैंड कराना पड़ा

Jun26,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। खराब मौसम की वजह से इंडिगो की श्रीनगर-जम्मू फ्लाइट 6e-2124 को रविवार को पाकिस्तान एयर स्पेस में 2 बार घुसना पड़ा। इसके बाद फ्लाइट की अमृतसर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इंडिगो फ्लाइट का पाकिस्तान एयर स्पेस में दाखिल होने का दो हफ्तों में यह दूसरा मामला है। यह घटना रविवार की है। दोपहर 3.36 बजे श्रीनगर से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-2124 ने जम्मू के लिए उड़ान भरी थी। 28 मिनट के बाद यह फ्लाइट मौसम खराब होने के कारण J&K के कोटे जमैल के रास्ते पाकिस्तान में दाखिल हुई। तकरीबन 5 मिनट तक यह फ्लाइट पाकिस्तान एयर स्पेस में रही और सियालकोट होते जम्मू की तरफ बढ़ गई। जम्मू में भी खराब मौसम था। इससे वहां भी लैंड नहीं हो सकी। इसके बाद फ्लाइट ने अमृतसर का रुख किया। शाम 4.15 बजे के करीब यह फ्लाइट दोबारा पाकिस्तान सीमा में दाखिल हुई। J&K के कड़ियाल कलां से दाखिल यह फ्लाइट तकरीबन दोपहर 4.25 बजे के करीब अमृतसर में अजनाला के कक्कड़ गांव के करीब भारतीय सीमा में लौटी। लाहौर ATC को जानकारी दी गई, फिर एंट्री की एयरलाइंस से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट के पाकिस्तानी एयरस्पेस में जाने से पहले दोनों देशों के संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई। यह फ्लाइट डाइवर्जन जम्मू और लाहौर ATC की देखरेख में हुआ। उधर, इंडिगो फ्लाइट ने लैंड होने से पहले 9 बार अमृतसर एयरपोर्ट के चक्कर लगाए। इसके बाद फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति दी गई और फिर इसे कैंसिल कर दिया गया। 10 जून को भी पाकिस्तान एयर स्पेस में घुसना पड़ा था इंडिगो की फ्लाइट ने 10 जून को रात 8.01 मिनट पर अमृतसर एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए उड़ी थी। लेकिन चंद मिनटों में ही मौसम खराब हो गया। हवा के साथ उड़ान को पाकिस्तान एयर स्पेस में जाना पड़ा था। विमान तकरीबन 31 मिनट तक पाकिस्तान एयर स्पेस में रहा था। 4 साल से पाकिस्तान एयर स्पेस नहीं हो रहा इस्तेमाल चार साल पहले पाकिस्तान ने अपना एयर स्पेस भारतीय विमानों के लिए बंद कर दिया था। तब से लेकर अभी तक भारत पाकिस्तान एयर स्पेस का इस्तेमाल नहीं करता है। मौसम खराब होने की स्थिति में पाकिस्तान को अपना एयर स्पेस देना पड़ा। खराब मौसम की स्थिति में -अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार कोई भी देश अपना एयर स्पेस देने से मना नहीं कर सकता।

Srinagar-Jammu-Indigo-Flight-Entered-Pakistan-Airspace-Twice-Stayed-For-15-Minutes-Due-To-Bad-Weather-Later-Had-To-Land-In-Amritsar



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं