September 25, 2026 03:27:16
होजरी फैक्ट्री में लगी आग में बड़ा खुलासा, वर्कर के बेटे ने लगाई थी आग, 50 लाख के माल को किया राख

होजरी फैक्ट्री में लगी आग में बड़ा खुलासा, वर्कर के बेटे ने लगाई थी आग, 50 लाख के माल को किया राख

Jun26,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लक्ष्मी नगर की गली नंबर 11 में 6 दिन पहले कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। ये आग फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी के बेटे ने लगाई थी। इस खुलासा सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर हुआ। आरोपी की पहचान करन के रूप में हुई है। आग लगने के कारण लाखों का माल जलकर राख हो गया था। फैक्ट्री मालिक उमेश विशिष्ट ने बताया कि फैक्ट्री के एक कारीगर ने उन्हें आग लगने के बाद मिठाई लाल के बेटे करन की फुटेज दिखाई। उस फुटेज में वह फैक्ट्री में आग लगने के बारे गालियां देकर किसी से बात कर रहा था और खुश हो रहा था। यह वीडियो देख उन्हें शक हुआ और फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी चेक किए।  बेंजीन का छिड़काव कर लगाई आग सीसीटीवी के मुताबिक करन अपने पिता को खाना देने आया। इस दौरान उसने जेब से एक बोतल में जवलनशील पदार्थ बेंजीन कपड़े के थान में छिपा डाला। करन कुछ सेकेंड के लिए फैक्ट्री में कपड़ों के थान के पास गया और बेंजीन का छिड़काव कर आग लगा तुरंत आम वर्करों की तरह ही माल लेकर निकल गया। देखते ही देखते 2 मिनट बाद उसी जगह से धुआं निकलने लगा। इसके बाद आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। उमेश मुताबिक मिठाई लाल और उसकी पत्नी दोनों ही उसके पास काम करते हैं। उन्हें शक है कि किसी बाहरी व्यक्ति ने कारोबार की रंजिश के चलते मिठाई लाल और उसके बेटे से ये वारदात करवाई है। करीब 50 लाख का माल और बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस मुताबिक मामले की जांच चल रही है। 

Big-Disclosure-In-Hosiery-Factory-Fire-Workers-Son-Had-Set-Fire-Goods-Worth-50-Lakhs-Burnt-To-Ashes

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं