September 25, 2026 03:29:29
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के 395 दिन:28वीं सुनवाई में भी कोई आरोपी कोर्ट में पेश नहीं, 9 महीने पहले

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के 395 दिन:28वीं सुनवाई में भी कोई आरोपी कोर्ट में पेश नहीं, 9 महीने पहले दाखिल की थी चार्जशीट

Jun28,2023 | Enews Team | Mansa

मानसा। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को 395 दिन हो चुके हैं। मामले में बुधवार को 28वीं सुनवाई पर भी मानसा कोर्ट में कोई आरोपी पेश नहीं किया गया। इस मामले में 27 सुनवाइयां हो चुकी हैं, लेकिन आज तक आरोपियों पर चार्ज फ्रेम नहीं हो पाए। इसस पहले मूसेवाला की मां चरण कौर ने भी पोस्ट डाल सवाल किया था कि क्या 28वीं सुनवाई में सभी आरोपी कोर्ट के सामने पेश हो पाएंगे। दरअसल, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में कोर्ट ने जेल प्रशासन को सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश करने के निर्देश दिए थे, ताकि कोर्ट की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके। जांच कमेटी (SIT) ने गैंगस्टर लॉरेंस, गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया सहित 31 अभियुक्तों के खिलाफ 2 चार्जशीट दायर की हैं। जिसमें दावा किया गया है कि ये हत्याएं लॉरेंस और बंबीहा गैंग के बीच बदले की भावना से की गई थी। 9 महीने में तय नहीं हुए आरोप मूसेवाला मामले में पंजाब पुलिस द्वारा चार्जशीट दायर किए हुए 9 महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन कोर्ट ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ आरोप तय नहीं किए हैं। इसके पीछे का बड़ा कारण अधिकारियों के लिए सभी आरोपियों को एक साथ या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश करना एक चुनौती है।

395-Days-Of-Sidhu-Moosewala-Murder-Case-Even-In-The-28th-Hearing-No-Accused-Appeared-In-The-Court-Charge-Sheet-Was-Filed-9-Months-Ago

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं