September 25, 2026 03:29:45
लुधियाना में मेसर्स प्योर मिल्क प्रोडक्ट्स पर एक्शन:ed ने 24.94 करोड़ की संपत्ति जब्त की, बैंक से फ्र

लुधियाना में मेसर्स प्योर मिल्क प्रोडक्ट्स पर एक्शन:ed ने 24.94 करोड़ की संपत्ति जब्त की, बैंक से फ्रॉड कर लिया था लोन

Jun29,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने बैंक से धोखाधड़ी के एक मामले में मेसर्स प्योर मिल्क प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित 24.94 करोड़ रुपए की संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। कंपनी के दोनों निदेशक चरणजीत सिंह बजाज और गुरदीप कौर मेसर्स प्योर मिल्क प्रोडक्ट्स के गारंटर हैं। अटैच की गई संपत्तियों में गांव आलमगीर, मलेरकोटला रोड, लुधियाना सहित पंजाब में स्थित मेसर्स प्योर मिल्क प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की भूमि, भवन, प्लांट, मशीनरी और चरणजीत सिंह बजाज और उनकी पत्नी के नाम पर विभिन्न अचल संपत्तियां शामिल हैं। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर वर्ष 2019 में सीबीआई द्वारा FIR दर्ज की गई थी। इस आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत जांच शुरू की थी। CBI ने चार्जशीट की दाखिल जांच में सामने आया कि धोखाधड़ी और लोन राशि के दुरुपयोग के लिए दोनों गारंटर जिम्मेदार हैं। CBI की ओर से मोहाली की विशेष सीबीआई अदालत में 60.74 करोड़ के लिए आरोप पत्र दाखिल किया गया है। भारतीय स्टेट बैंक से धोखाधड़ी से ऋण लिया सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला है कि मेसर्स प्योर मिल्क प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने खातों की किताबों में जालसाजी करके भारतीय स्टेट बैंक से धोखाधड़ी से ऋण लिया था और विभिन्न तरीकों का उपयोग करके प्राप्त लोन राशि को डायवर्ट किया था। जैसे गैर-मौजूदा, कागजी फर्मों, कंपनियों को भुगतान करना, मेसर्स प्योर मिल्क प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों के नाम पर अचल संपत्ति खरीदना। सहयोगी संस्थाओं को राशि ट्रांसफर करना, देय ब्याज के लिए राशि का विनियोग और कर ऋणों का पुनर्भुगतान आदि करना शामिल है। ED ने पहले इस मामले में 27 दिसंबर 2022 को पंजाब में 11 अलग-अलग स्थानों पर सर्च की थी। जिसमें संपत्ति से संबंधित दस्तावेज, मोबाइल फोन, सोने के सिक्के और 1.15 करोड़ कैश बरामद किया था

Action-On-M-s-Pure-Milk-Products-In-Ludhiana-Ed-Seized-Property-Worth-24-94-Crores-Had-Fraudulently-Taken-Loan-From-The-Bank



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं