September 25, 2026 03:29:09
Cp ऑफिस के बाहर रेप पीड़िता ने खुद पर पेट्रोल छिड़क आत्महत्या की कोशिश

Cp ऑफिस के बाहर रेप पीड़िता ने खुद पर पेट्रोल छिड़क आत्महत्या की कोशिश

Jun30,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में CP दफ्तर के बाहर रेप पीड़िता ने पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर करीब 25 मिनट तक हंगामा चलता रहा। महिला का आरोप है कि समाज सेवी बबलू कुरैशी ने उसका रेप किया है। थाना टिब्बा की पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही। आरोपी सरेआम घूम रहा है। साथ ही उसके जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने बताया कि 13 जून को बबलू ने उसका रेप किया था। 17 जून को पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जब भी वह थाने जाती तो कोई न कोई बहाना बनाकर उसे भगा दिया जाता है। उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उसकी मौत के जिम्मेवार थाना टिब्बा की पुलिस और आरोपी बबलू कुरैशी होगा। पुलिस के बड़े अफसरों से मिलने के बाद भी उसे इंसाफ नहीं मिल रहा है। समाज सेवी बन किया महिला से रेप महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका पति मायापुर निवासी मोहम्मद मुनीर उससे शादी करने के बाद सीतामढ़ी बिहार भाग गया। उसने उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद उसे समाज सेवी बबलू कुरैशी के बारे में पता चला। इस तरह के मामले में कई महिलाओं की मदद कर चुका है। जिसके बाद उसने बबलू से संपर्क साधा। उसकी बबलू से 2-3 बार बातचीत हुई। उसने उसे घर बुला लिया। जब वह उसे अपनी बात बताने लगी तो बबलू ने उसे खींच लिया और उसके प्राइवेट पार्ट्स को टच किया। जबरदस्ती वह उसके कपड़े उतारने लगा और उसके साथ रेप किया।

Rape-Victim-Attempts-Suicide-By-Pouring-Petrol-On-Herself-Outside-Cp-Office

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं