September 25, 2026 03:28:18
बटाला में Cm कोऑर्डिनेटर टीम की पिटाई, लोगों से समस्याएं पूछ रहे थे, Aap वर्करों ने बहाने से बुला पी

बटाला में Cm कोऑर्डिनेटर टीम की पिटाई, लोगों से समस्याएं पूछ रहे थे, Aap वर्करों ने बहाने से बुला पीटा, Punsup चेयरमैन पर आरोप

Jul1,2023 | Enews Team | Batala

बटाला। बटाला में CM कोऑर्डिनेटर टीम की पिटाई, लोगों से समस्याएं पूछ रहे थे, AAP वर्करों ने बहाने से बुला पीटा, PUNSUP चेयरमैन पर आरोप लुधियाना।  बटाला में आम आदमी पार्टी के वर्करों ने CM कोऑर्डिनेटर टीम की पिटाई कर दी। इस टीम के सदस्य राकेश और तरलोक गांव बल पुरिया में लोगों से समस्याएं पूछ रहे थे। इस बीच उन्हें एक घर में चाय पर बुलाकर कुछ वर्करों ने डंडों से पिटा। 2 घंटे उन्हें घर में कैद रखा। तरलोक के मुताबिक अगले महीने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बटाला आना है। इसी कारण वह लोगों की समस्याओं आदि की सूची बना रहे थे ताकि सीएम को वह लोगों की समस्याओं से अवगत करवा सकें। उन्होंने कहा कि वह यहां एक फौजी मनजिंदर के घर के नजदीक से निकल रहे थे। इतने में PUNSUP चेयरमैन बलबीर सिंह पन्नू के कुछ लोग उन्हें चाय पिलाने के बहाने घर के अंदर ले गए। उनके साथ उनका साथी राकेश कुमार व कुछ अन्य बुजुर्ग भी थे। चाय पिलाने के बाद एक व्यक्ति ने राकेश से पूछा कि तुम लोगों को क्या समस्या है। राकेश ने कहा कि चेयरमैन पन्नू सही काम कर रहे हैं। उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वह लोगों की समस्याएं गांव में पूछ रहे हैं। इतने में उन लोगों ने राकेश कुमार को गालियां देकर उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। कमरा बंद कर की मारपीट तरलोक मुताबिक किसी तरह वह जान बचा कर घर के आंगन में भागा। बदमाशों ने उसकी पगड़ी उतार दी। सरेआम डंडों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित राकेश ने बताया कि उसे कमरे के अंदर बंद कर दिया गया ताकि उसकी आवाज बाहर निकल ना सके। वह चीखता चिल्लाता रहा, लेकिन उन लोगों ने उस पर बिना रुके डंडे बरसाए। राकेश के मुताबिक बदमाशों ने उन्हें घर में 2 बजे बंद किया और 4 बजे मारपीट करके बाहर निकाला। मारपीट होने के बाद जब वह पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने गए तो उलटा थाना प्रभारी ने उसे ही थाना में रात 11 बजे तक बैठाए रखा। राकेश ने कहा कि उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। 12 साल से कर रहे पार्टी में काम पीड़ित तरलोक ने बताया कि वह आप पार्टी में 12 साल से काम कर रहे हैं। ये पहली बार हुआ है कि आप वर्कर ही अपने साथियों पर डंडों से वार कर रहे हैं। इस मारपीट की शिकायत दिल्ली हाईकमान और पंजाब हाईकमान को भेज दी गई है। उन्होंने CM से मांग की है कि आरोपियों को सजा दिलवाई जाए, नहीं तो कोई भी वर्कर आप पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम नहीं कर सकेगा। पन्नू के पीए कर्मजीत ने आरोप नकारे उधर, PUNSUP चेयरमैन के पीए कर्मजीत ने कहा कि बलबीर सिंह पन्नू का इन लोगों से कोई लेना देना नहीं है। जिस जगह लड़ाई हुई है वह जगह बलबीर सिंह पन्नू के घर से 15 किलोमीटर दूर है। ये तकरारबाजी वर्करों की आपसी है।

Cm-Coordinator-Team-Was-Beaten-Up-In-Batala-People-Were-Asking-Problems-Aap-Workers-Called-And-Beat-Them-On-The-Pretext-Accused-Punsup-Chairman



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं