अमृतसर| अमृतसर के ग्रामीण क्षेत्र में नशा सरेआम बिकना जारी है। आलम यह है कि पहले जो नशा चोरी-छिपे बिकता था, अब सरेआम हो गया है। नशेड़ी अब तस्करों और सप्लायर के घरों के बाहर लेने के लिए पहुंच जाते हैं। अब स्थानीय लोगों ने बिक रहे नशे की वीडियो सार्वजनिक कर पंजाब सरकार से कार्रवाई की मांग की है। मामला अमृतसर बाइपास स्थित गांव पंडोरी वडैच का है। वीडियो के अनुसार, गांव में ही एक घर के बाहर सुबह से लेकर शाम तक नशा बिकता है। 13 साल तक के बच्चे यहां नशे की पुड़िया लेने पहुंच जाते हैं। स्थानीय गांव ही नहीं, बाहर से भी लोग नशा लेने पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरेआम बिकने वाले इस नशे के बारे में पुलिस को जानकारी है, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। बंद दरवाजे के पीछे चलता है कारोबार वीडियो में साफ दिखता है कि नशा बेचने का यह कारोबार बंद दरवाजे के पीछे चलता है। बंद दरवाजे के पीछे से पहले पैसे अंदर दिए जाते हैं। कुछ समय इंतजार के बाद पैसे देने वाले को पुड़िया थमा दी जाती है। वीडियो में भी एक युवक पुड़िया लेकर जाते और तीन वहां इंतजार करते हुए दिखते हैं।
Drugs-Being-Sold-Openly-In-Amritsar-Addicts-Stand-Outside-The-House-The-Villagers-Made-The-Video-Viral