September 25, 2026 03:27:17
लुधियाना में पूर्व फौजी की संदिग्ध मौत:परिवार का आरोप- सेक्स से पहले महिला ने शराब में नशीला पदार्थ

लुधियाना में पूर्व फौजी की संदिग्ध मौत:परिवार का आरोप- सेक्स से पहले महिला ने शराब में नशीला पदार्थ मिलाया; प्लाट में फेंका श

Jul2,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना| माछीवाड़ा के राहों रोड स्थित एक कॉलोनी में पूर्व सैनिक का शव खाली प्लाट में मिला। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसका मौत महिला के घर पर हुई है। सेक्स करने से पहले उसने उसकी शराब में नशीला पदार्थ मिलाया और उसके बाद शव फेंक दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 2 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान बलियावाल के रहने वाले गरीब दास के रूप में हुई है। उसके बेटे ने बताया कि पिता 2016 में सेना से रिटायर हुए थे, जिसके बाद उन्होंने सैंट्रल जेल लुधियाना में सुरक्षा गार्ड के रूप में भी काम किया। अब पिछले 3-4 वर्ष से घर में ही थे। उन्हें किसी ने बताया था कि गरीब दास माछीवाड़ा में राहों रोड पर स्थित एक कॉलोनी की महिला सीमा के पास आता था। महिला देह व्यापार का काम करती है। बेटे ने पिता को महिला से दूर रहने की दी थी चेतावनी एक बार उसने अपने पिता को महिला सीमा के घर से पकड़ा था। उसने पिता को चेतावनी दी थी कि वह सीमा के घर न जाए, लेकिन उक्त महिला ने उसके पिता को अपने घर बुलाना बंद नहीं किया। 1 जुलाई को भी पिता परिवार को बिना बताए सीमा के घर माछीवाड़ा में गए थे। महिला ने अपनी सेक्स की पूर्ती के लिए गरीब दास को शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पीला दिया। घर में ही उसके पिता की मौत हो गई। जिसके बाद सीमा ने अपनी पड़ोसी उर्मीला देवी के साथ मिलकर शव को घर से निकालकर बाहर एक खाली प्लाट में फेंक दिया। जब उन्हें इस बात का पता चला तो वह परिवार के साथ मौके पर पहुंच गया था। इलाके के लोग बोले- कॉलोनी में होता है गलत काम जांच अधिकारी संतोख सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर सीमा और उर्मिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिस कॉलोनी में पूर्व सैनिक की मौत हुई, वहां के निवासियों का कहना है कि यहां बहुत गलत काम होता है और 1-2 घर ऐसे हैं जहां संदिग्ध लोगों का आना-जाना काफी रहता है।

Suspicious-Death-Of-Ex-serviceman-In-Ludhiana-Family-Alleges-Woman-Mixed-Drugs-In-Alcohol-Before-Sex-Dead-Body-Thrown-In-The-Plot



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं