September 25, 2026 03:33:27
विवाहिता ने किया सुसाइड:सास-पति के तानों से तंग आकर निगला जहर, भाई बोला- दोनों बहन को मारते भी थे

विवाहिता ने किया सुसाइड:सास-पति के तानों से तंग आकर निगला जहर, भाई बोला- दोनों बहन को मारते भी थे

Jul4,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली है। विवाहिता अपनी सास और पति के तानों से तंग थी। इससे परेशान उसने ये कदम उठाया। मृतक महिला की पहचान अमनदीप कौर के रूप में हुई है। अमनदीप की 4 साल पहले जगजीत सिंह निवासी नारंगवाल के साथ शादी हुई थी। मृतक महिला के भाई रविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा जगजीत सिंह और उसकी मां कमला उसकी बहन को तंग करते थे। जीजा जगजीत सिंह शराब पीकर अमनदीप से मारपीट करता था। मामला सुलझाने की कई बार कोशिश की 
कई बार उनकी बहन ने मायके आकर मारपीट के बारे में बताया। पति और सास उसे ताने देते थे कि उसके पिता ने बाहर एक अन्य महिला रखी हुई है। उन लोगों ने मामला सुलझाने की कई बार कोशिश भी की। कुछ महीनों से बहन ने उनसे मारपीट के बारे में बताना बंद कर दिया था। 2 जुलाई की शाम करीब 6.30 बजे उसके जीजा जगजीत और उसकी मां कमला घर पर मौजूद थी। उस दिन भी उसकी बहन के साथ घर पर झगड़ा किया गया। अमनदीप कौर ने परेशान होकर कोई जहरीली दवाई निगल ली। जिसके बाद कमला ने उन्हें फोन कर सूचित कर बताया कि उनकी बेटी ने कोई जहरीली वस्तु पी ली है। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन उपचार के दौरान अमनदीप कौर की मौत हो गई। थाना जोधां की पुलिस ने आरोपी जगजीत सिंह और सास कमला के खिलाफ IPC की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

Married-Woman-Commits-Suicide-Fed-Up-With-The-Taunts-Of-Husband-And-Mother-In-Law-She-Swallowed-Poison-Brother-Said-Both-Used-To-Kill-Sister

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं