September 25, 2026 03:27:07
विजिलेंस ने एसडीओ को 2 लाख रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

विजिलेंस ने एसडीओ को 2 लाख रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Jul4,2023 | Enews Team | Patiala

पटियाला। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरू की मुहिम के अंतर्गत आज बी.डी.पी.ओ. दफ्तर फतेहगढ साहिब में तैनात एस.डी.ओ. पंचायती राज अमरजीत कुमार को फंडों के प्रयोग सम्बन्धी सर्टिफिकेट (यू.सी.) जारी करने के एवज में 2 लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू किया है। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि तहसील राजपुरा के गांव बसंतपुरा के निवासी गुरमीत सिंह की शिकायत पर उक्त एस.डी.ओ. को गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने थाना विजीलैंस ब्यूरोए पटियाला रेंज में शिकायत दर्ज करवाई कि उक्त एस.डी.ओ. ने उसके गांव में करवाए गए विकास कामों संबंधी फंडों के प्रयोग संबंधी सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में 5 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगा कर उक्त एस.डी.ओ. को सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 2 लाख रुपए लेते हुए मौके पर काबू कर लिया। इस सम्बन्धी एस.डी.ओ. अमरजीत कुमार के खि़लाफ थाना विजीलैंस ब्यूरो पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Vigilance-Arrested-Sdo-Taking-Bribe-Of-Rs-2-Lakh

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं