लुधियाना। लुधियाना में तेज बारिश के चलते कोटमंगल इलाके में ट्यूबवैल पर बना लोहे का शेड गिर गया। नीचे दबने से करीब 5 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला। इसके अलावा शेड के नीचे खड़े ट्रैक्टर और बाइकों को नुकसान पहुंचा है। गोबिंद नगर स्मार्ट स्कूल की दीवार गई। जिस कारण रोड साइड खड़ी कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। वहीं डेहलों में फैक्ट्री की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 2 घंटे की बारिश ने महानगर को डूबो दिया है। रेलवे स्टेशन का थाना GRP भी भारी बरसात के कारण डूब गया। थाना में 2 से 3 फूट तक पानी भर गया है। थाना की इमारत पुरानी है, जिस कारण लंबे समय से थाना में पानी भरने की समस्या से पुलिस कर्मचारी जूझ रहे हैं। चौड़ा बाजार में भी पानी दुकानों में घुस गया। दुकानदार राजू ने बताया कि जलभराव होने के कारण आज पूरा दिन कारोबार ठप रहेगा। पानी की निकासी होने में ही पूरा दिन लग जाता है। बरसात ने निगम की पोल खोल दी है। दुकानदार गुरसेवक ने बताया कि शिवाला रोड, चौड़ी सड़क, चावल बाजार, घास मंडी चौक, डिवीजन नंबर तीन, माधोपुरी रोड में सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे है। दुकानदारों का लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है। जलभराव के कारण अभी दुकानदारों ने दुकानें तक नहीं खोली हैं।
Rain-Wreaks-Havoc-In-Ludhiana-One-Dead-As-Factory-Wall-Collapses-Many-Buried-Under-Shed