September 25, 2026 02:41:33
रिटायर्ड Dsp रणधीर सिंह और बेटे पर केस, Nri महिला के प्लाट पर कब्जे के आरोप

रिटायर्ड Dsp रणधीर सिंह और बेटे पर केस, Nri महिला के प्लाट पर कब्जे के आरोप

Jul5,2023 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना।                     लुधियाना में रिटायर्ड पंजाब पुलिस के डीएसपी रणधीर सिंह और उनके बेटे पर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर ने धमकी देने, लापरवाही से गाड़ी चलाने और एक प्रॉपर्टी डीलर पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। थाना दुगरी पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर कुलदीप शर्मा की शिकायत पर रणधीर सिंह और मामला दर्ज किया है शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बहू ऑस्ट्रेलिया में रहती है और भाई हिम्मत सिंह नगर में उसका एक प्लाट है। प्लाट का एक छोटा हिस्सा अवैध रूप से रिटायर पुलिसकर्मी के पास था और उस मामले में पुलिस जांच पहले से ही चल रही थी। 5 मार्च को वह अपनी स्कॉर्पियो में दुगरी नहर से दुगरी चौक जा रहा था, तभी फॉर्च्यूनर ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। कुलदीप मुताबिक फॉर्च्यूनर को रिटायर्ड डीएसपी रणधीर सिंह चला रहा था। बाद में रणधीर का बेटा भी दूसरी कार में वहां पहुंचा, जिसके साथ कुछ अज्ञात लोग भी थे। कुलदीप मुताबिक रणधीर ने उसे कहा कि वह प्लाट वाले मामले से दूर रहे, अन्यथा उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके साथ उन्होंने टांग और बाजू तोड़ने की धमकी की। पीड़ित ने बताया कि उसने पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू के समक्ष शिकायत दर्ज कराई, जिन्होंने किसी वरिष्ठ अधिकारी को जांच सौंपी। लंबी जांच के बाद पुलिस ने रणधीर, उसके बेटे और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पहले भी मारपीट और धमकियों का पर्चा गौरतलब है कि 16 जून को दुगरी पुलिस ने सराभा नगर निवासी रजनीश ठाकुर की शिकायत पर भी रिटायर DSP रणधीर सिंह और उनके साले कमलजीत सिंह के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

Case-against-retired-dsp-randhir-singh-and-son-allegations-of-encroachment-on-nri-womans-plot

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं